Sonakshi Sinha new look
Image Source - Social Media
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर आए दिन अपना लेटेस्ट लुक शेयर करती रहती हैं।
अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लेटेस्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह एक वृद्ध महिला दिखाई दे रही है।
फोटोज में सोनाक्षी अपने बालों के ब्लॉन्ड कलर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। ब्लॉन्ड हेयर लुक में सोनाक्षी के बदले हुए लुक की खूब चर्चा हो रही है।
सोनाक्षी ने अपने बालों के कलर से मैच करते हुए हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस पहनी है। सोनाक्षी की ड्रेस और उनके बालों का कलर बिल्कुल मैच हो रहा है।
सोनाक्षी ने अपने लुक को स्मोकी आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। यह लुक फैंस से लेकर सेलेब्स तक को पसंद आ रहा हैं।
सोनाक्षी का ये लुक काफी ट्रेंड में बना हुआ हैं। सोनाक्षी की इन फोटोज पर हुमा कुरैशी ने कमेंट किया Scary.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें Double XL, Kakuda, Hari Hara Veera Mallu, Circus शामिल हैं।