Written By
Grey Observer
Favorite Snacks in India
भारत में राज्यों के हिसाब से कई तरह के पकवान लोकप्रिय हैं। जैसे पूरब में माछेर झोल तो पश्चिम में दाल बाटी और उत्तर में छोले भटूरे, तो दक्षिण में इडली या डोसा आदि।
बिरयानी नॉनवेज की वैरायटी में हैदराबादी और अवधि बिरयानी दुनिया भर में मकबूल है और यूरोप समेत एशिया के कई देशों के रेस्तरां में सर्व की जाती है।
समोसा भारत के अलग अलग हिस्सों में यह अलग स्वाद का बनता है। चटनियों के साथ खाए जाने वाले इस स्नैक्स की लोकप्रियता कम नहीं है।
इडली दक्षिण भारत में काफी फेमस है ही, इसके साथ ही डोसा, उत्तपम और सांबर जैसे व्यंजन भी खासे पसंद किए जाते हैं।
नान रोटी जैसी सहयोगी डिश है, जो दाल से लेकर चिकन या मटन या किसी नॉनवेज करी के साथ खायी जाती है। इसके भी कई फ्लेवर मशहूर हैं जैसे बटर नान, गार्लिक नान या मसाला नान।
दाल मखनी मूलत: पंजाबी डिश है, जो अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक वेज इंडियन क्विज़ीन में काफी पसंद की जाती है।
यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान, जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में भारतीय व्यंजनों की वैरायटी काफी मिलती है।