Source of Image: Social Media
Boney kapoor daughter share her relief taking off bra
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे ज्यादातर महिलाएं रिलेट कर सकती हैं। रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।
इसमें बाहर से लौटने के बाद वह कपड़ों के अंदर से अपनी ब्रा उतारती दिखी थीं। इसे हटाने के बाद उन्होंने चैन की सांस ली थी।
इस पर कई महिलाओं के रिऐक्शंस थे। अब प्रियंका चोपड़ा के रिऐक्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। वह भी अंशुला से सहमत दिख रही हैं।
वीडियो में अंशुला ब्लैक ऐंड वाइट प्रिंटेड मिडी ड्रेस में दिख रही हैं। वह कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए ब्रा उतार देती हैं।
वीडियो के साथ अंशुला ने कैप्शन लिखा है, संडे ब्रंच से घर आने का सबसे अच्छा पार्ट यही है। हैशटैग दिए हैं #NoBraClub
इस पर एक कमेंट है, पेंडेमिक के दौरान हर दिन संडे था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है हर दिन और लाफिंग इमोजी बनाया है। कई लड़कियों ने लिखा है, उनके लिए ये बेस्ट फीलिंग है।
वहीं कुछ लोगों ने इस पर नेगेटिव कमेंट्स भी किए हैं। एक कमेंट है, इसे पोस्ट करने की क्या जरूरत थी। वहीं एक और कमेंट है, इन्होंने भी ये सब शुरू कर दिया।