’नाटू-नाटू’ पर थिरकने से खुद को रोक नहीं सकी आलिया, मां बनने के बाद ऐसा नाची कि…..

Alia Bhatt ‘Natu-Natu Dance: ’नाटू-नाटू’ सॉन्ग का जादू हर किसी पर ऐसा चल रहा है कि, कोई भी इस सॉन्ग पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। अब बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूरी की पत्नी और राहा की मम्मी यानि हमारी आलिया भट्ट को ही देख लीजिए। मां बनने के बाद अभी 4 महीने भी नहीं हुए और ’नाटू-नाटू’ सॉन्ग पर ऐसे थिरकने लगी कि लोगों को हिलाकर रख दिया।

अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों के दिलों खासतौर से रणबीर कपूर के दिल में जगह बनाने वाली आलिया भट्ट किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दे कि, बीता साल आलिया भट्ट के लिए बेहद लकी साबित हुआ। बीते साल उनकी शादी रणबीर से हुई। इसके बाद उनके घर एक नन्ही परी आई। पिछले साल ही आलिया ने फिल्म ’आर आर आर’ से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया और उनकी ये पहली साउथ फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अब आलिया भट्ट का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आलिया आर आर आर के सॉन्ग ’नाटू-नाटू’ पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की साड़ी में आलिया स्टेज पर पूरे मस्ती के मूड में दिख रही हैं। आलिया का ये मस्तीभरा अंदाज उनके फैंस का बड़ा ही मजेदार लग रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की तरह ही आलिया भी हूबहू सिग्नेचर स्टेप कर रही हैं। आलिया के फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि, पिछले साल आई आलिया की फिल्म ’गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की थी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ये फिल्म मुंबई में कामठीपुरा के रेड-लाइट जिले की एक महिला गंगूबाई पर आधारित थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने ही गंगूबाई का रोल निभाकर अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ’माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है।

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट
आपको बताना चाहेंगे कि, पिछले साल 2022 में आलिया भट्ट ने एक के बाद एक कई शानदार फिल्में दी थी जिनमें उनकी खूबसूरती के अलावा उनकी अदाकारी को भी सराहा गया था। इन फिल्मों में ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी और आर आर आर तो बेहद शानदार रही थी। ऐसे में अब आलिया के फैंस को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हो रहे हैं। अगर बात की जाए उनकी अपकमिंग फिल्मों की तो आलिया की अपकमिंग फिल्मों में ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शामिल है। आलिया की ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं।

Grey Observer