’माधुरी’ नहीं ये हैं ’मधु’…. आप ही नहीं, एक बार तो खुद श्रीराम नेने भी खा जाए धोखा

madhu

Madhuri Dixit Doppelganger: ऐसा लगता हैं अब तो बॉलीवुड के हीरो-हीराइन्स के हमशक्लों की भरमार हो गई है। आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार का हमशक्ल सामने आ जाता है। अजीब है न कुदरत का करिश्मा…. एक शक्ल से मिलते-जुलते चेहरे और अंदाज भी…. अब बॉलीवुड की ’एक दो तीन गर्ल….’ यानि हमारी खूबसूरत माधुरी दीक्षित की हमशक्ल सामने आई हैं।

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड का वो हसीन चेहरा हैं जिसने करोड़ों दिलों पर राज किया है और अपनी मनमोहक अदाओं, प्यारी सी स्माइल के साथ डांस से लोगों को दिवाना बनाया है। अब उनकी तरह दिखने वाली एक ओर हसीना इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस हसीना का नाम मधु है और ये हूबहू माधुरी जैसी दिखती हैं और उनका हर एक्सप्रेशंस भी माधुरी जैसा ही है।

madhu
Instagram – madhu_huny

मधु को एक बार देखने पर तो कोई भी धोखा खा सकता है। लोगों का तो ये तक कहना है कि, खुद माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने भी मधु को देखकर एक बार तो धोखा खा ही जाएंगे।

मधु भी माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन है और बिल्कुल उनके जैसा ही लुक कैरी करती हैं। मधु माधुरी दीक्षित के गानों पर लिप सिंक करती दिखाई देती हैं। उनके सोशल अकाउंट पर इस तरह के ढेरों वीडियो उन्होंने डाल रखे हैं।

madhu
Instagram – madhu_huny

मधु भी माधुरी दीक्षित की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके माधुरी के रूप जैसी गंवाई देता है। मधु का अंदाज और उनकी स्माइल भी भी बिल्कुल माधुरी दीक्षित जैसी दिखाई देती है। लोग उनके वीडियो पर कमेंट करके उन्हें माधुरी की कार्बन कॉपी कहते हैं।

जब मधु माधुरी दीक्षित के गानों पर लिपसिंग करती हैं तो उनके हावभाव एक्ट्रेस से काफी मिलते हैं। एक नजर में तो कोई भी नहीं कह सकता कि ये माधुरी दीक्षित नहीं हैं। इसी चलते मधु को सोशल मीडिया पर बेहद प्यार मिलता है और वे अब एक स्टार की तरह लोगों के बीच में फेमस हो चुकी हैं। लोग उनके मेकअप और लुक की तारीफ करते रहते हैं।

madhu
Instagram – madhu_huny

Madhuri Dixit Doppelganger: 1990 के दशक के दौरान, दीक्षित बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक बन गईं, उन्होंने “दिल” (1990), “साजन” (1991), “बेटा” (1992), “हम आपके हैं कौन” जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। .!” (1994), “दिल तो पागल है” (1997), और “देवदास” (2002)। उन्होंने अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते, जिनमें छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भले ही एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 17 अक्टूबर 1999 को डॉ. श्रीराम नेने से शादी करके दो बच्चों की मां बन चुकी हैं लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति में उनकी हमशक्ल मधु लोगों को उन्हीं के अंदाज में एंटरटेन कर रही हैं।

Grey Observer