….तो क्या ’आशिकी 3’ में इश्क लड़ाते दिखेंगे कार्तिक और सारा अली खान! सामने आई ये बात

Sara Ali Khan

Aashiqui 3: शाहरुख खान की ’पठान’ के आगे कार्तिक आर्यन की फिल्म ’शहजादा’ फुंस हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। लेकिन कार्तिक भी हार मानने वाले नहीं है। अब वे जल्द ही अनुराग बसु की ‘आशिकी 3’ में दिखाई देने जा रहे हैं।

जी हां, बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों की गिनती में आने वाली 90 के दशक की फिल्म ’आशिकी’ और साल 2013 में आने वाली ’आशिकी-2 के बाद इस टाइटल से ऐसी आशिकी हुई की अब एक और ’आशिकी’ का जन्म होने जा रहा है। ये नई फिल्म स्टैंडअलोन सीक्वल होगी।

अब मीडिया में खबरे हैं कि, मेकर्स फिल्म के लीडिंग रोल के लिए यंग एंक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं और एक्ट्रेस उनकी नजरों में सारा अली खान छाई हुई हैं। जिनसे इस फिल्म के लिए बात भी चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की माने तो सारा अली खान को कार्तिक आर्यन के अपोजिट कास्ट करने के लिए अप्रोच किया गया है। अगर सारा फिल्म के लिए राजी हो जाती हैं तो ये दूसरी बार होगा जब इम्तियाज अली की 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव आज कल’ के बाद सारा और कार्तिक की जोड़ी स्क्रीन पर फिर से एक साथ दिखाई देंगी।

आपको बताते चले कि 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। ये फिल्म 90 के दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने पर्दे के पीछे छिपे रहने वाले कई कलाकारों को भी रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म के गानों ने ऐसा तहका मचाया था कि हर और उन्हीं की गूंज सुनाई देती थी। आज भी लोगों के दिलो दिमाग में फिल्म के गाने समाए हुए हैं। इसके बाद साल 2013 की फिल्म ‘आशिकी 2 ’ में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने भी बॉलीवुड की नई ऊचांईयों को छूआ था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। ’आशिकी’ से लोगों की इतनी ’आशिकी’ देखकर ही फिल्ममेकर्स भी बार-बार ’आशिकी’ पर ध्यान दे रहे हैं।

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी हो, लेकिन वे अपनी आगामी फिल्म ’आशिकी’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसी के साथ अगर कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो आशिकी 3 के अलावा हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ में भी कार्तिक आर्यन दिखाई देने वाले हैं।

Grey Observer