फोर मोर शॉट्स प्लीज! एक्ट्रेस मानवी गागरू ने गुपचुप शादी कर चौंकाया, ये बने दूल्हे राजा

Maanvi Gagroo

मनोरंजन जगत की एक और हसीना कई लड़कों का दिल तोड़ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के इस सीजन में अब ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ की सिद्धी पटेल यानी मानवी गागरू ने भी शादी कर ली है। मानवी को ने ’उजड़ा चमन’ और ’शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

गुप-चुप तरीके से बनी कॉमेडियन की दुल्हन
मानवी गगरू बेहद ही गुप-चुप तरीके से कॉमेडियन कुमार वरुण की दुल्हन बनी हैं। मानवी ने किसी को अपनी शादी की खबर तक नहीं लगने दी। जिसके चलते उनके फैंस भी हैरान है। नहीं तो मीडिया से किसी की शादी छिपी है क्या? हालांकि, शादी के बाद मानवी ने कॉमेडियन कुमार वरुण से अपनी शादी को जग जाहिर करते हुए सोशल मीडिया के जरिए सभी को इसकी जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर मानवी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को चौंकाने वाला काम किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सभी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने ये भी बता दिया है कि, उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ही कुमार वरुण को अपना दूल्हा बनाया है।

इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए मानवी ने लिखा कि- ‘हमारे करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में, 23-02-2023 की इस पलिंड्रोम-ईश तारीख पर, हमने इसे हर तरह से आधिकारिक बना दिया है। आपने हमें प्यार और समर्थन दिया है, कृपया हमें इस एक साथ यात्रा में भी आशीर्वाद दे। अब मानवी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

Maanvi Gagroo
Instagram – maanvigagroo

आपको बता दें कि, मानवी ने दूसरे सेलेब्स की तरह धूम-धड़ाके वाली शादी की जगह एक सिंपल इनडोर वेडिंग फंक्शन किया। उन्होंने खुद भी शादी में एक खूबसूरत सी सुर्ख लाल साड़ी पहनी थी। मानवी का लुक बेहद सिंपल था। उन्होंने ज्वेलरी के नाम पर एक नेकलेस पहना हुआ था। वहीं उनके दूल्हे राजा कुमार वरुण ने एक सफेद शेरवानी पहनी। जिसके साथ उन्होंने अपने सिर पर शादी वाली पगड़ी को धारण किया।

मानवी गगरू ने 2007 में टेलीविजन से ’धूम मचाओ धूम’ नाटक के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 2015 में आई फिल्म ’पीके’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वे ’ट्रपलिंग, ’फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ और ’मिसमैच्ड’ जैसी कई लोकप्रिय वेब सीरीज में भी दिखाई दी हैं। फोर मोर शॉट्स प्लीज! में उनके प्रदर्शन के लिए उन्होंने iReel अवार्ड्स में कॉमेडी सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

मानवी को आखिरी बार अरुणाभ कुमार की फिल्म सीजन 2 में नवीन कस्तौरिया और अभय महाजन के साथ देखा गया था। उसके बाद से वे फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में तो लगता है कि, इस दौरान वे अपने प्यार को परवान चढ़ाने में व्यस्त होंगी।

Grey Observer