देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति का निधन, आज पुणे में ली अंतिम सांस

Devisingh Shekhawat Death: देशवासियों के लिए एक बेहद ही दुखभरी खबर सामने आई है। भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रही प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का शुक्रवार को निधन हो गया है। देवीसिंह शेखावत 89 साल के थे। उन्होंने पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। देवीसिंह शेखावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनेताओं ने गहरा दुख जताया है और श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

आया था हार्ट अटैक
जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे उनका निधन हो गया।

बता दें कि, साल 2007 से 2012 तक प्रतिभा पाटिल ने देश के राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपनी सेवाएं भारतीय न्याय प्रणाली में काम करने के लिए भी दी हैं। उनके पति के निधन के बाद अब परिवार में खुद और दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी रह गए हैं।

देवीसिंह शेखावत भी राजनीति में सक्रिय रहे। शेखावत को 1972 में मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। इसी के साथ वह एक कृषिविद् और विधानसभा के पूर्व सदस्य भी रहे थे। 7 जुलाई 1965 को देवीसिंह शेखावत के साथ प्रतिभा पाटिल का विवाह हुआ था। विवाह के समय देवीसिंह शेखावत अमरावती के मेयर थे। दोनों पति-पत्नि समाजसेवा के कार्य से भी जुड़े रहे हैं।

गौरतलब है कि, देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संविधान की संरचना और व्यवस्था को सुधारने के लिए एक संविधान निर्माण आयोग भी चलाया था। उन्होंने जजों की चयन प्रक्रिया में भी सुधार करने के लिए कई पहल की थीं। उनका कार्यकाल भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण रहा। प्रतिभा पाटिल ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों और देशों की यात्राएं भी की थीं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान देश के विभिन्न लोगों के साथ भी बातचीत की थी। प्रतिभा पाटिल एक महिला संगठन भी चलाती हैं जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करना है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पूर्व राष्ट्रपति के पति देवीसिंह शेखावत के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया हुए ट्वीट कर कहा कि, ’देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर मेरे विचार पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज पर एक छाप छोड़ी। ओम शांति!!

Twitter – Narendra Modi
Grey Observer