Prithvi Shaw vs Sapna Gill : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना की ’सेल्फी’ ने पृथ्वी शॉ को पुलिस के शिकंजे में फंसा दिया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल जैसे ही जेल से छूटकर बाहर आई तो उन्होंने पृथ्वी शॉ पर कानूनी कर्रवाई कर डाली है। सपना ने पृथ्वह पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
सपना गिल ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। शिकायत में मांग की गई है कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर एफआईआर दर्ज की जाए। सपना गिल का आरोप है कि, पृथ्वी शॉ नशे में थे और उन्होंने नशे की हालत में उससे छेड़छाड़ की है। उसके साथ मारपीट की है। इस दौरान सपना गिल क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के सामने रहम की भीख मांगती रही। बता दें कि, इस पूरे विवाद की जड़ ’सेल्फी’ है। दरअसल, कुछ लोग पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी खिंचवाने की जबरदस्ती कर रहे थे, लेकिन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने मना कर दिया तो दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया, जो कोर्ट तक पहुंच गया।
सपना भोजपुरी सिनेमा में कर चुकी है काम
बता दें कि, सपना गिल कई भोजपुर फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन और मेरा वतन जैसी फिल्मों में काम किया है। सपना ने भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।
मुकदमा नहीं किया दर्ज तो अदालत का रुख
इस मामले में अब पुलिस पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में है। सपना गिल के वकील का कहना है कि पृथ्वी शॉ, उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश व अन्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी ने उनके क्लाइंट के साथ नशे की हालत में छेड़छाड़ करते हुए एक महिला की अस्मिता को ठेस पहंुचाई है। ऐसे में अगर पुलिस सपना गिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो फिर वो मुंबई की अदालत का रुख करेंगे।
नशे में की छेड़छाड़, सीने पर रखा हाथ
Prithvi Shaw vs Sapna Gill : वहीं दूसरी ओर, जेल से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सपना गिल अब पृथ्वी शॉ को छोड़ने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए पृथ्वी शॉ को ही दोषी बना दिया है। उनका कहना है कि, मैंने कुछ नहीं किया है। मुझपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। उसने झूठ बोला है कि मैंने उससे 50 हजार रुपये मांगे हैं। मैं 50 हजार रुपये का क्या करूंगी। मैं खुद इतना अच्छा कमाती हूं। उसने मुझे थप्पड़ मारा और मेरे सीने पर हाथ रखा। मुझे अब इंसाफ चाहिए।