Ajay Devgan-Amala Paul in Bholaa: अपनी नशीली आंखों से दर्शकों को कायल करने वाले बॉलीवुड स्टार अजय देवगन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए आ रहे हैं। दृश्यम-2 की अपार सफलता के बाद अब अजय देवगन की आगामी फिल्म ’भोला’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म का एक गाना ’नजर लग जाएगी….’ रिलीज हो गया है और एक ही दिन में 22 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। ये गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
अमाला से इश्क फरमाएंगे अजय देवगन
खूबसूरत अमाला पॉल और अजय देवगन पहली बार फिल्म ’भोला’ में इश्क फरमाते दिखाई देंगे। फिल्म का गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अमाला और अजय पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। गाने में अमला पॉल बेहद आकर्षक लग रही हैं। उनके बड़े-बड़े नयन लोगों को काफी लुभा रहे हैं। इस प्यार वाले गाने के बारे में अजय का कहना है कि, यह गाना फिल्म के भावनात्मक पहलू को दिखाता है। मुझे खुशी है कि इरशादजी, जावेद अली और रवि बसरूर ने इसे इतनी खूबसूरती से पेश किया है।
जावेद अली ने दी है अपनी आवाज
बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में खूबसूरती से फिल्माए गए इस गाने को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है और इरशाद कामिल ने इसे लिखा है। गाने को रवि बसरूर ने अपने संगीत में पिरोया है। फिल्म के गाने और टीचर को देखकर अजय देवगन के फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइट हो गए हैं। बता दें कि, फिल्म ’भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नाम ’भोला’ लेकिन अजय देवगन दिखेंगे खूंखार
बता दें कि, हाल ही के दिनों में फिल्म ’भोला’ का टीजर भी रिलीज किया गया था। जिसे भी दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। इस टीजर में फिल्म के टाइटल ’भोला’ के विपरीत अजय देवगन का बेहद खूंखार रोल नजर आ रहा है। हाथ में त्रिशूल लिए हुए अजय देवगन फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। अजय ने फिल्म भोला के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
Ajay Devgan-Amala Paul in Bholaa: 30 मार्च को रिलीज होने जा रही अपकमिंग फिल्म ’भोला’ से दर्शकों को ही नहीं बल्कि खुद अजय देवगन को भी काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 को काफी पसंद किया गया था। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ बिजनेस किया था। ऐसे में दर्शकों को एक बार फिर से अपने चहेते हीरो अजय देवगन फिल्म ’भोला’ में दिखाई देंगे। जिसे लेकर उनके फैन्स पहले से ही काफी उत्साहित हैं।