’सपना गिल’ ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, आखिरी कौन हैं सपना गिल?

Prithvi Shaw vs Sapna Gill: पिछले दिनों टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल के बीच जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है और इस विवाद का कारण है ’सेल्फी’। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस थाने तक जा पहुंचा। अब इसमें एक बार फिर से नया मोड आ गया है। जिसके चलते भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शो की मुश्किल बढ़ सकती है।

इस विवाद में बीते दिन एक्ट्रेस सपना गिल को जमानत मिल गई है और अब उन्होंने मंगलवार को पृथ्वी शॉ के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। ऐसे में पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

’सेल्फी’ से शुरू हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा
बता दें कि, पिछले दिनों पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच सांताक्रुज के फाइव स्टार होटल के बाहर ’सेल्फी’ को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने होटल के बाहर लोगों को बार-बार सेल्फी देने से मना किया तो कुछ लोग जबरदस्ती करने लगे। इससे वहां विवाद इतना बढ़ गया कि पृथ्वी शॉ ने 8 लोगों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन इस विवाद में जैसे ही सपना गिल को जमानत मिली उन्होंने पृथ्वी शॉ के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी।

Sapna Gill
Instagram – sapnagillofficial

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पृथ्वी शॉ से तो आप सभी परिचित हैं, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने वाली सपना गिल कौन हैं? ये कम ही लोगों को पता है ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारें में….

’सेल्फी’ को लेकर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार को लेकर गिरफ्तार की गई सपना गिल भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। सपना गिल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं लेकिन अभी मुंबई में रहती हैं। सपना ने भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

Sapna Gill
Instagram – sapnagillofficial

सपना गिल कई भोजपुर फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। उन्होंने काशी अमरनाथ, निरहुआ चलल लंदन और मेरा वतन जैसी फिल्मों में काम किया है।

Prithvi Shaw vs Sapna Gill: सपना सोशल मीडिया पर लाखों दिलों की धड़कन भी बनी हुई हैं। वह एंटरटेनमेंट और डांस वीडियो से लेकर अपनी हॉट फोटोज भी सोशल मीडिया फैंस के साथ शेयर करती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपना बेहद फेमस चेहरा हैं। सपना गिल के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आपको बता दें कि, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हुए सेल्फी विवाद और हाथापाई के मामले में गिरफ्तार हुईं सपना गिल को कोर्ट ने 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Grey Observer