Malaika-Arjun Engagement: मनोरंजन जगत में इन दिनों सेलेब्स की लगातार हो रही शादियों के बीच अब बॉलीवुड के लवली कपल के तौर पर देखे जानें वाले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की चर्चाओं ने भी बाजार में हलचल मचा दी है। अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होने वाले इस कपल ने अपने रिश्ते में आ रही हर दीवार को तोड़कर अपने प्यार को यहां तक पहुंचाया है।
ऐसे में अब बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक बाजार में खबरें आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। ये कपल सगाई करने वाला है। सालों से एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने एक होने का मानस बना लिया है।
अगले हफ्ते सगाई, फिर…..
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड की छैया-छैया गर्ल मलाइका अगले हफ्ते एक्टर अर्जुन कपूर के साथ सगाई करने वाली हैं। इसके बाद ये कपल सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएगा! बता दें कि, मलाइका और अर्जुन करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कहां होगी सगाई?
इस कपल की शादी के बारे में ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने ट्विटर पर जानकारी शेयर की है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर कपल की शादी की चर्चाओं का बाजार तेजी से गरमा गया है। बता दें कि, उमैर संधू ने मलाइका और अर्जुन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘ब्रेकिंग न्यूज…. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले सप्ताह पेरिस में सगाई करने वाले हैं।’
क्या सच में ये खबर सही है?
सोशल मीडिया पर आए इस ट्वीट के बाद से तो मलाइका और अर्जुन के फैंस दोनों को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेताब हो गए हैं। स्टार कपल की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती जा रही है। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। कपल की सगाई और शादी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
2019 से कर रहे हैं डेट
खैर जो कुछ भी हो, लेकिन इन दिनों ये कपल बेहद ही खुशनुमा हसीन पल बिता रहा हैं। इसका सबूत देते हुए मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी खुश लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि- आपकी मुस्कान और हंसी बेहद ही संक्रामक है।
साल 2019 से कर रहे एक-दूसरे को डेट
Malaika-Arjun Engagement: गौरतलब हैं कि बॉलीवुड की छैया-छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उजाकर करते हुए बॉलवुड जगत में तहलका मचा दिया था। सोशल मीडिया के जरिए दोनों अपने प्यार का इजहार भी करते रहते हैं।