बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस डांसर-एक्ट्रेस का निधन, कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया काम

Bela Bose

Bela Bose Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। अब बॉलीवुड की गई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाने वाली मशहूर एक्ट्रेस का निधन हो गया है। दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर ’बेला बोस’ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस बेला ने 20 फरवरी को अंतिम सांस ली।

‘जय संतोषी मां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकीं बेला बोस का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस भी दिग्गज एक्ट्रेस को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बेला बोस बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 200 से भी ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया है। जिसमें ‘जय संतोषी मां’ के अलावा ‘शिकार’ और ‘जीने की राह’ जैसी ब्लॉकबस्टर हुई थी। बेला ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 30 सालों तक काम किया। उन्होंने साल 1950 से लेकर 1980 तक इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखी।

मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस, डांस के लिए थी मशहूर
बेला बोस मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस थीं। उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना था। बेला को मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी। जिसके चलते वे अपने दौर में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ काफी लोकप्रिय थी।

गुरु दत्त के साथ निभाया पहला लीडिंग रोल
दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाली बेला बोस ने अपना पहला लीड रोल 21 साल की उम्र में 1962 में आई फिल्म ‘सौतेला भाई’ में निभाया था। इसमें इनके सामने अभिनेता गुरु दत्त थे। इसके बाद उन्हें 1959 को रिलीज हुई फिल्म ‘मैं नशे में हूं’ से बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता राज कपूर के साथ काम किया। बेला ने राज कपूर के साथ फिल्म डांस नंबर किया था। इसके बाद बेला इंडस्ट्री में छा गई थी।

जब डूब गए पापा के सारे पैसे
Bela Bose Passed Away:  कोलकाता में जन्मी बेला परिवार में चल रहे आर्थिक संकट को दूर करने के लिए कम उम्र में बतौर ग्रुप डांसर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनके पिता एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे। लेकिल उनकी फैमिली के पैसे जिस बैंक में जमा थे, वो बैंक डूब गया। जिसके चलते परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और बेला को ग्रुप डांसर के तौर पर करियर की शुरूआत करनी पड़ी थी।

Grey Observer