प्रसिद्ध सिंगर सुमित्रा सेन का निधन, अपनी आवाज से कई गानों को पहुंचाया बुलंदी पर

Sumitra Sen

Sumitra Sen Passed Away: नए साल की शुरूआत के साथ ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। आज रवींद्र संगीत की लेजेंड्री गायिका सुमित्रा सेन का निधन हो गया है। सेन ने मंगलवार सुबह कोलकाता में अपने घर पर 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

ये भी पढ़ें:- वानखेड़े में मिला मौका तो खैर नहीं श्रीलंका की, इंडिया का ये खिलाड़ी दिखा सकता है जादू!

सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं सिंगर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो सुमित्रा सेन पिछले काफी समय से सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। वह ब्रोको निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके तीन दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- …तो क्या तारा सुतारिया नहीं होंगी कपूर फैमिली की बहू, 4 साल डेटिंग के बाद रिश्तों पर विराम!

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री (Bengali film industry) की लेजेंड्री सिंगर सुमित्रा सेन के निधन की खबर मिलते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। गायिका के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Sumitra Sen
Facebook – Subrata Roy

ये भी पढ़ें:- ’योगी राज’ में ’राहुल गांधी’! ब्रेक खत्म, भारत जोड़ो यात्रा आज से फिर शुरू

बेटी बोलीं- मां का हो गया निधन
सिंगर सुमित्रा सेन की दोनों बेटियों इंद्राणी सेन, श्रावणी सेन ने अपनी मां को याद करते हुए फैंस को उनके निधन की जानकारी दी हैं। बता दें कि इंद्राणी-श्रावणी भी बंगाल की फेमस गायिका हैं। दोनों प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार हैं। सिंगर सुमित्रा सेन की बेटी श्रावनी सेन ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में बंगाली में लिखा है कि, ‘मां का आज सुबह निधन हो गया है।

ये भी पढ़ें:- ’भाभी जी घर पर है’…. लेकिन अलग मूड में, दिखाया ऐसा लुक फैंस के आए पसीने

सुमित्रा सेन बंगाल की सुप्रसिद्ध गायिका रही हैं। उन्होंने बंगाली इंडस्ट्री को कई लोकप्रिय गाने दिए हैं। उनकी आवाज के लोग आज भी दिवाने हैं। उन्होंने ‘सखी भाबोना कहारे बोले’, ‘अच्छे देखो अच्छे मृत्यु’, ‘मेघ बोलेछे जाबो जाबो’, ‘तोमरी झरने निरंजन’ जैसे फेमस गानों को अपनी आवाज दी है।

ये भी पढ़ें:-  2 साल के हुए मुकेश अंबानी के पोते ’पृथ्वी’, बर्थडे का ऐसा जश्न कि….

संगीत महासम्मान पुरस्कार से हुई सम्मानित
Sumitra Sen Passed Away:  सुमित्रा सेन को 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संगीत महासम्मान पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वे प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार थी। उनके निधन से उनके फैंस में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की अनोखी सौगात! 27 नदियों पर 3200 किमी लंबी यात्रा, लग्जरी क्रूज में 2 देशों का सफर

Grey Observer