Jubin Nautiyal Health Update: बॉलीवुड मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल एक एक्सिडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद गंभीर चोट आने के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया गया है। अब उनकी हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जुबिन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे रिवकर हो रहे हैं।
जुबिन नौटियाल कैसे हुए चोटिल?
बॉलीवुड के गानों को अपनी सुरली आवाज से पिरोन वाले गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को एक बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ते समय चूक गए थे और गिर पड़े थे जिसके चलते उनकी कोहनी और पसलियों में गंभीर चोट आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने चहेते सिंगर जख्म होकर अस्पताल में एडमिट होने की खबर के बाद उनके फैंस में खलबली मच गई और फैंस उनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं करने लगे।
ये भी पढ़ें:- वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका! मोहम्मद शमी सीरीज से बाहर
ऑपरेशन के बाद फैंस को दिया धन्यवाद
अपने फैंस की चिंताओं को जानकार सिंगर जुबिन ने अस्पताल के बेड से ही अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, आप सभी के ब्लेसिंग्स के लिए थैंक्यू, भगवान की निगाह मुझ पर थी और उन्होंने मुझे उस घातक एक्सीडेंट में बचा लिया। आपके प्यार के लिए थैंक्यू।
ये भी पढ़ें:- IPL 2023 में शुरू होने जा रहा ’इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम, जानें कैसे करेगा काम
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर होमटाउन पहुंचे
गौरतलब है कि, जुबिन नौटियाल ने बॉलीवुड को अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ नवाजा है बल्कि कई सुपरहिट सांग्स भी दिये हैं। जुबिन ऑपरेशन के बाद अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और अपने होमटाउन उत्तराखंड पहुंच गए है। डॉक्टरों उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें:- पति फुटबॉल मैदान में तो पत्नी बाहर लोगों के दिलों पर मार रही ’किक’
कम समय में बनाया बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम
Jubin Nautiyal Health Update: कम समय में ही बॉलीवुड की ऊंचाईयों पर पहुंचने वाले सिंगर जुबिन नौटियान ने मनोरंजन इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट सांग्स दिए हैं। जिसमें ‘गजब का है दिन…. ‘लुट गए’…. तुझे कितने चाहने लगे हम… जैसे कई गानों को अपने सुरों से पिरोया है।
ये भी पढ़ें:- कमेंट्री कर रहे रिकी पोंटिंग की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट, सामने आई ये….