नई दिल्ली | हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव होगा। यहां 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं और अभी यहां भाजपा की सरकार है। हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।
कोरोना को देखते हुए उठाए जाएंगे एहतियाती कदम
Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सही तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, कोरोना को लेकर स्थिति अब बड़ी चिंता जनक नहीं है, लेकिन एहतियाती कदम जारी रखे जाएंगे। सभी मतदान केंद्रों पर रैम्प, पीने के पानी की व्यवस्था एवं छायांकित क्षेत्र व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है। हम पूरा सहयोग करेंगे और बहुत जोरदार अभियान प्रदेश में आपको देखने को मिलेगा तथा निश्चित रूप से बीजेपी की जीत होगी: हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर https://t.co/v1NsYH00Ps pic.twitter.com/GdhMalrmNl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2022
महिला कर्मचारी संचालित करेंगे मतदान केन्द्र
Himachal Pradesh Elections 2022: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा। जबकि, कुछ मतदान केंद्रों को पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी के जिम्मे छोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- ‘छठ पूजा’ के लिए दिल्ली सरकार ने खोला खजाना, 25 करोड़ लगाएगी आप सरकार…
ऐसा रहेगा हिमाचल चुनाव का कार्यक्रम – Himachal Pradesh Assembly Elections 2022:
– विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी।
– 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख।
– 27 अक्टूबर नामांकन पत्रों की जांच।
– 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।
– 12 नवंबर को वोटिंग होगी।
– 8 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कहा- जहां BJP वहीं पर पेपर लीक क्यों…
Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: Polling on November 12, counting of votes on December 8
Read @ANI Story | https://t.co/TapSfkZSLC#HimachalPradesh #elections2022 #assemblyelections #HimachalPradeshelections2022 pic.twitter.com/khceyaVPCi
— ANI Digital (@ani_digital) October 14, 2022
नामांकन के दिन तक नए वोटर जुड़ पाएंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, वोटर्स हमारी प्राथमिकता है, यही वजह है कि जिन लोगों के पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है वो नामांकन के दिन तक इसे हासिल कर सकते हैं।
कुछ ऐसा है हिमाचल प्रदेश का चुनावी ग्राफ
Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। जिनमें से 17 सीटें एससी वर्ग और 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं मतदाताओं की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में 55.07 लाख मतदाता हैं। जिनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हैं।
ये भी पढ़ें:- ठेले पर जब गपा गप पानी पूरी खाने लगा हाथी, वीडियो वायरल