प्रेग्नेंट आलिया के लिए झलका सासू मां नीतू कपूर का प्रेम, बेटे से बोलीं… ‘पकड़ो उसको’

Alia Ranbir

Kapoor Family : शादी के कुछ दिनों बाद ही मां बनने की गुड न्यूज देने वाली आलिया कपूर बड़ी ही सौभाग्यशाली हैं कि, उन्हें एक्ट्रेस नीतू कपूर जैसी सासू मां मिली है जो उनका इतना ख्याल रखती है। इसका एक जाता वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो में नीतू कपूर बेटे रणबीर से आलिया को पकड़ने को कह रही है।

ये भी पढ़ें:- करवा चौथ पर गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर भर दुखी मन से किसका इंतजार कर रही उर्वशी

Kapoor Family : दरअसल, बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर के रात को डिनर पर निकले थे इसी दौरान वे कैमरे की नजरों में कैद होने से नहीं बच पाए और उनकी आपसी बातें भी पैपराजी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।

ये भी पढ़ें:- सलमान खान के जीजा Aayush Sharma ने 17 दिनों में किया बॉडी ट्रांसमिशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla 

Kapoor Family : पैपराज़ी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें कपूर फैमिली को देखा जा सकता है। प्रेग्नेंट आलिया अपने पति देव रणबीर और सासू मां के साथ बुधवार रात मुंबई के बांद्रा में एक रेस्तरां डीनर कर वापस लौट रही थे तब रणबीर कपूर अपनी मां के साथ थे और आगे-आगे प्रेग्नेंट आलिया चल रही थी। तभी वहां सीढ़ियों पर पहुंचते ही नीतू कपूर ने बेटे रणबीर को आलिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ‘उसे पकड़ों।’ ऐसे में सबके सामने रणबीर ने मना किया तो आलिया ने भी हंसते हुए पीछे देखते हुए कहा कि, ‘मैं ठीक हूं’। बस फिर क्या था… हो गया पैपराजी का काम। आपको बता दें कि, 14 अप्रेल 2022 को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने गुड न्यूज का ऐलान कर दिया था।

ये भी पढ़ें:-  वीजा ने रोका मलिक और सेन का ऑस्ट्रेलिया दौरा, टी20 विश्वकप का सपना अधूरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer