दांपत्य जीवन में चार चांद लगाता है करवा चौथ, बस करना होगा इतना सा काम

Karwa chauth

Karva Chauth 2022 : महिलाओं के लिए खास महत्व रखने वाला करवा चौथ न सिर्फ उनके पति की आयु को लंबी करता है बल्कि कपल के दांपत्य जीवन में भी चार चांद लगाता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए तो सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पूरे दिन निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने चांद को चलनी में से निहारती है।

चंद्रमा की तरह सोहल श्रृंगार करके आभा बिखेरती है पत्नी
Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पति-पत्नी को एक-दूसरे के और भी ज्यादा करीब लाने वाला पर्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा जिस तरह अपनी सोलह कलाओं के साथ अपनी चांदनी बिखेरता है। उसी तरह पत्नी भी अपने पति के लिए सोहल श्रृंगार करके अपनी आभा बिखेरती है। जिन लोगों के दांपत्य जीवन में कलह और तनाव जैसा माहौल रहता हैं उनके लिए ये व्रत बहुत ही लाभकारी माना गया है।

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन आता है। इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार यानि आज मनाया जाएगा।

कपल हो जाता है एक-दूसरे के प्रति समर्पित
करवा चौथ का व्रत कोई साधारण व्रत नहीं है। ये व्रत कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं निर्जला रखकर पूर्ण करती हैं। अपने पति के प्रति जब कोई महिला इतनी श्रद्धा से व्रत रखेगी तो क्या उसका पति उसकी भावनाओं को नहीं समझेगा? जिसके चलते ही कपल एक-दूसरे के प्रति समर्पित होते हैं। इससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ता है। ये व्रत दांपत्य जीवन में प्रेम, सोहार्द और समर्पण के भाव में भी वृद्धि करता है। ये व्रत दांपत्य जीवन में आने वाली बाधाओं को भी दूर करता है।

ये भी पढ़ें:- इन एक्ट्रेसेज का शादी के बाद होगा पहला ‘करवा चौथ’…

करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त
इस बार करवा चौथ की पूजा के लिए शाम 05ः54 से 07ः03 का समय शुभ माना गया है।

चंद्रोदय का समय

रात्रि 08 बजकर 09 मिनट। अलग-अलग जगहों पर समय में परिवर्तन संभव है?

ये भी पढ़ें:- त्यौहारों पर ट्रेडिशनल दिखने के लिए Urvashi Rautela से ले टिप्स

बस इस बात का रखना होगा ध्यान, दांपत्य में हमेशा रहेगी खुशियां – Karva Chauth 2022 : 

– करवा चौथ के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए।
– करवा चौथ व्रत का पालन करते समय अहंकार करने से बचें।
– इस दिन दूसरों की बुराई या निंदा नहीं करें तो ही अच्छा होगा।
– व्रत के दिन किसी का भी अनादर नहीं करें, खासतौर से अपने पति-पत्नी।
– आज के दिन तो प्यार से ही बोले, कठोर शब्दों से प्रहार नहीं करें।
– पति-पत्नी कम से कम आज के दिन तो वाद-विवाद से बचे रहें।
– कपल एक दूसरी की भावनाओं को समझें और आपस में तुलना न करें।
– व्रत करते समय हर प्रकार की गलत सोच से दूर रहें।

नोट:- ये सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबसाइट इसके लिए किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer