विधानसभा-लोकसभा से कम नहीं कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, अब खड़गे का वादा! जीता तो…

Mallikarjun Kharge

Congress President Election: देश की सबसे पुरानी पार्टी इस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जंग लड़ रही हैं जिसके लिए इस बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावों का सहारा लिया गया है। अब चुनाव है तो जीतने के लिए प्रत्याशी घोषणाएं भी करेंगे। जिसके चलते अध्यक्ष्य पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ऐलान करते हुए कहा है कि, अगर कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 50 से कम उम्र वालों को आधे टिकट मिलेंगे। इसके अलावा भी उन्होंने कई वादें किए हैं और अपनी जीत का भरोसा जताया है।

इन दिनों चुनाव प्रचार में बेहद ही बिजी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई राज्यों का दौरा कर अपने लिए वोट मांगे हैं। इसी दौरान वे राज्य पार्टी इकाइयों के युवा प्रतिनिधियों के पास भी पहुंचे और वादा किया कि अगर वे चुनाव जीते तो पार्टी में आधे पद और चुनावों में भी 50 प्रतिशत टिकट 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिये जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के एक और उम्मीदवार शशि थरूर भी इन दिनों खूब चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- शौर्य की गाथा गाता है ये किला, विशालता ऐसी आक्रमणकारियों के हौसले हो जाते थे पस्त

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रही इतनी बड़ी-बड़ी घोषणाओं को देखते हुए तो विधानसभा और लोकसभा के चुनाव दिमाग में आ जाते है। जिस तरह उम्मीदवार उन चुनावों में जीत के लिए घोषणाएं करते दिखते हैं उसी तरह यहां भी अध्यक्ष पद पाने के लिए नेता अपने-अपने साथियों से ही कड़ा मुकाबला कर रहे हैं।

महत्वपूर्ण पदों पर होंगे पार्टी के वफादार
अध्यक्ष बनने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे यहीं तक सीमित नहीं रहे हैं उन्होंने उन्होंने पार्टी के उदयपुर चिंतन शिविर में घोषित संगठनात्मक सुधारों को भी लागू करने का ऐलान किया है, बस जीत उनकी होनी चाहिए। खड़गे ने यह भी घोषणा की कि पार्टी के वफादारों को सभी महत्वपूर्ण पदों पर वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा सभी लंबित नियुक्तियों को तुरंत भरा किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका भी होगी। ये सब मुद्दें अब सामने आ रहे हैं इन पर पहले भी तो ध्यान दिया जा सकता था!

ये भी पढ़ें:- ‘नेताजी’ की अस्थियां लेकर बोले अखिलेश- आज पहली बार बिन सूरज के उगा सवेरा…

19 अक्टूबर को सामने आ जाएगा घोषणाओं का रिजल्ट
गौरतलब है कि, कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। मतदान के लिए अब चार दिन और 19 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम की घोषणा। फिर मिल जाएगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष और होगी एक नयी शुरूआत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer