‘बादशाह’ की पकड़ी गई चोरी, अब इस पंजाबी कुड़ी को दे बैठे हैं दिल

badshah

Badshah Dating Punjabi Actress: बॉलीवुड सिंगर और रैपर ‘बादशाह’ चोरी-छिपे जो काम कर रहे थे उसका अब खुलासा हो गया है। बादशाह का ये राज अब दुनिया के सामने खुल चुका है। पहली शादी के टूटने के बाद से ही बादशाह सिंगल का टैग लगाए घूम रहे थे, लेकिन मीडिया में उड़ रही खबरों की माने तो बादशाह अब सिंगल नहीं रहे हैं, बल्कि एक खूबसूरत लड़की के प्यार में गिरफ्तार हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- लंदन की सड़कों पर इंडिया की थ्री बेब्स, अंदाज भी ऐसा कि…

पंजाबी कुड़ी को दे बैठे हैं दिल
Badshah Dating Punjabi Actress: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रैपर बादशाह इन दिनों खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप का मजा ले रहे हैं। पिंकविला की माने तो बादशाह ईशा के साथ काफी क्लॉज हैं। बादशाह और ईशा की मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के दोस्ती कुछ ज्यादा ही आगे निकल गई और अब दोनों रिलेशनशिप में हैं। खबरें तो ये तक है कि, दोनों करीब एक साल से रिलेशनशिप में मजे कर रहे हैं। ईशा रिखी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज़ पुट्ट जट्टन डे से स्क्रीन पर शुरुआत की। वह पंजाबी अभिनेता अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लकी का हिस्सा थीं। इसके बाद वह 2014 और 2015 में मेरे यार कमीने और व्हाट द जट्ट में दिखाई दी थीं।

ये भी पढ़ें:- 80 की उम्र में सदी के महानायक Amitabh Bachchan के फिटनेस सीक्रेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi) 

सिंगिंग के साथ एक्टिंग का भी दिखाया जलवा
ये तो सभी जानते हैं कि, बादशाह बॉलीवुड सिंगिंग के भी बादशाह बन चुके हैं। उनकी आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इसके अलावा बादशाह हाल ही में वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी एक्टिंग करते नजर आए थे। गौरतलब है कि, बादशाह की पहले शादी हो चुकी है। लेकिन पत्नी जैसमीन के साथ विवाद के चलते दोनों अलग हैं। दोनों की एक बेटी भी है। पत्नी जैसमीन बेटी के साथ लंदन में रहती हैं।

ये भी पढ़ें:- पानी में भीगते हुए उर्फी बोली- ‘हाय हाय ये मजबूरी’, बस.. इंटरनेट पर लग गई आग…

Badshah Dating Punjabi Actress: गौरतलब है कि, बादशाह ने हाल ही के दिनों में खुद को सिंगल मैन बताया था। उन्होंने करण जौहर के एक कार्यक्रम में खुद के सिंगल होने की बात कही थी। ऐसे में तो लगता है कि, या तो मजाक में बात टाल रहे थे या फिर अपनी निजी लाइफ को उजागर नहीं करने के मकसद से साफ झूठ बोल रहे थे। लेकिन बादशाह का ये राज मीडिया से कब तक छिप पाता। आखिर मीडिया में तो खबर आ ही गई कि, बादशाह ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं। भले ही बादशाह ने ये बात लोगों से छिपाए रखी हो, लेकिन बादशाह और ईशा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में घरवालों को बता रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer