नहीं रहे ‘नेताजी’ मेदांता में ली अंतिम सांस, 3 बार संभाली UP की कमान

Mulayam Singh Yadav

नई दिल्ली | Mulayam Singh Yadav Passed Away: उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 1 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद समाजवादी पार्टी और उनके परिवार में शोक की लहर छा गई है। मुलायम सिंह के निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

तीन महीने पहले ही पत्नी साधना का हुआ था निधन
आपको बता दें कि, यूपी के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन भी तीन महीने पहले हो गया था। साधना, मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थीं और साधना से मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव हैं। बता दें कि, उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के फोड़े पटाखें, इशान बोले- छक्के लगाना मेरी ताकत, तो क्यों करूं स्ट्राइक रोटेट

शिक्षक पद छोड़ राजनीति में मारी एंट्री
Mulayam Singh Yadav Passed Away: यूपी के इटावा जिले के सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को जन्में मुलायम सिंह यादव राजनीति की दुनिया में आने से पहले शिक्षक थे और मैनपुरी स्थित जैन इंटर कॉलेज करहल प्रवक्ता के पद पर थे। राजनीति में रूचि होने के चलते वे शिक्षण कार्य छोड़कर राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर गए और यूपी की जनता को एक नई ‘समाजवादी पार्टी’ से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें:-  देश के कई राज्यों में बारिश से कोहराम, यूपी-उत्तराखंड में स्कूल बंद, गुरुग्राम में डूबे 6 बच्चे

ऐसा रहा राजनीतिक सफर
– 1967 में मुलायम सिंह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार जसवंत नगर क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गए।
– 1977 में पहली बार राज्य मंत्री बने।
– 1980 में यूपी में लोक दल के अध्यक्ष बनाए गए।
– 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना करके अपना परचम लहरया।
– 1996 में इटावा के मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य बने।
– केंद्रीय रक्षामंत्री हुए निर्वाचित।
– मुलायम सिंह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री बने।
– 1998 में मुलायम सिंह की सरकार गिरी।
– 1999 में संभल निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और फिर से लोकसभा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer