फिल्मी दुनिया में नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार Dhoni, लॉन्च की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी

Dhoni

Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम को अपने शासन में बुलंदियों पर पहुंचाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से सन्यासी होने के बाद अब अपना करियर फिल्मी दुनिया में बनाने जा रहे हैं। जी हां, धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में तो खूब नाम कमा ही लिया है ऐसे में अब वे फिल्मी दुनिया में भी बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं। क्रिकेट के इस दिग्गज प्लेयर ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है। यह धोनी एंटरमेंट के नाम से चलेगा।

पत्नी साक्षी के पास होगा एंटरटेनमेंट का स्वामित्व
माही की इस नई पानी में उनकी पत्नी साक्षी भी उनके साथ होंगी। क्योंकि, एंटरटेनमेंट का स्वामित्व धोनी के साथ ही साक्षी के पास भी होगा। इस प्रोडक्शन हाउस का हेड विकास हसीजा को बनाया गया है। आपको बता दें कि, धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक रोअर ऑफ़ द लायन, ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है।

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी ने किया कमाल, बने दूसरे भारतीय…

साउथ में लॉन्च की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी
ये खबर सच है क्योंकि, ट्विटर पर लेट्स सिनेमा ने धोनी के इस प्रोडक्शन हाउस की जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि, धोनी ने साउथ में अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट को लॉन्च किया हैं।

हिंदी नहीं बल्कि बनेंगी ये फिल्में
Dhoni : आपको बता दें कि, माही ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन बड़े खिताब जीतकर पूरी दुनिया में परचम लहराया था। पहले भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, उसके बाद 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चौंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी इसके अलावा माही का जलवा आईपीएल में भी कायम रहा और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते हुए 4 बार टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया। धोनी को इसलिए ही दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अब ये ही महानता धोनी फिल्मी जगत में भी दिखाने वाले हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस में हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्में बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer