जयपुर | Bhanwarlal Sharma Passed Away: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस के लिए दुखद खबर सामने आई है। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार यानि आज सुबह 7.35 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को जयपुर में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भंवरलाल शर्मा चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। शर्मा के निधन की खबर से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
Bhanwarlal Sharma Passed Away: जानकारी के मुताबिक, भंवरलाल शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को ही जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू एडमिट किया गया था, लेकिन रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। वरिष्ठ विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेताओं में शुमार थे। शर्मा का ब्राह्मण समाज की राजनीति में भी खासा रूतबा था। पंडित भंवरलाल शर्मा हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नेता थे। शर्मा के निधन से कांग्रेस समेत चूरू जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ें:- केजरीवाल का ऐलान! गुजरातियों को फ्री में कराएंगे अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन
ऐसा रहा राजनीतिक सफर
राजस्थान की राजनीतिक उथल-पुथल में कई बार भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ विधायक शर्मा साल 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे। उनका जन्म 17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में हुआ था और वे 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रहे और इसके बाद 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। pic.twitter.com/3DZXVC1lK2
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 9, 2022
सीएम गहलोत बोले- ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे…
Bhanwarlal Sharma Passed Away: प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेसी विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में ईश्वर सम्बल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
ये भी पढ़ें:- चेहरे पर मास्क लगाए कहा चल दिए ‘माही’, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीर