चंडीगढ़ | Rave Party: होटल में रेव पार्टी में के दौरान अश्लील गानों पर स्ट्रिप डांस करती नशे में धुत लड़कियां, परोसा जा रहा था नशा। शराब में चूर होकर रंगरलियां मना रहे थे कई लोग। तभी अचानक से आ धमकी पंजाब पुलिस। ये पूरी घटना पंजाब के लुधियाना में की है। जहां पुलिस ने रेव पार्टी में धावा बोलकर 7 लड़कियों समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली और महाराष्ट्री से बुलाई गई थी लड़कियां
पुलिस के अनुसार, लुधियाना के एक होटल में बिना लाइसेंस के बड़े स्तर पर शराब परोसी जा रही थी। शहर के कारोबारियों ने रंगरलियां मनाने के लिए महाराष्ट्र और दिल्ली से लड़कियों को बुलाया था। लड़कियां नशे धुत होकर होटल में अश्लील गानों पर स्ट्रिप डांस कर रही थीं।
ये भी पढ़ें:- ‘मोनालिसा’ ने पार कर दी सारी हदें, टीजर कर रहा मदहोश
Rave Party: एसएचओ अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल के मुताबिक, पुलिस को होटल में रेव पार्टी होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा तो वहां का नजारा देख वह भी हैरान थी। पुलिस ने धावा बोल लड़कियों और कारोबारियों को हिरासत में ले लिया और उनका मेडिकल करवाया गया। इस मामले में होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:- बेखौफ बदमाशों ने कड़े लूटने के लिए काट डाले महिला के दोनों पैर
Rave Party: पुलिस के अनुसार, बाहरी राज्यों से लड़कियां बुलाई लड़कियों में 5 दिल्ली और 2 हरियाणा और कुछ मुंबई से थी। रेव पार्टी में बाहरी राज्यों के कारोबारी भी शामिल थे। रेव पार्टी की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो इस रंगीली महफिल में हड़कंप मच गया। कारोबारी इधर-उधर छुपने के लिए भागने लगे। नशे में मदहोश लड़कियों और कारोबारियों का पूरा नशा उतर गया।
ये भी पढ़ें:- रातों रात बदल गई पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति और प्रकट हो गई देवी मां! सभी हैरान
Rave Party: बताया जा रहा है कि कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस पर मामले को रफादफा करने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस अधिकारियों के पास फोन आने लगे, लेकिन पुलिस तब तक अपना काम कर चुकी थी। ऐसे में किसी भी पैसे वाले की पुलिस के आगे नहीं चल सकी।
ये भी पढ़ें:- रातों रात बदल गई पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति और प्रकट हो गई देवी मां! सभी हैरान