रातों रात बदल गई पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति और प्रकट हो गई देवी मां! सभी हैरान

Goddess

उदयपुर | Udaipur: राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक स्थान पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति रातों रात बदल गई और उनकी जगह देवी मां की प्रतिमा प्रकट हो गई। सुबह जब लोगों ने देखा तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, उदयपुर में असामाजिक तत्वों की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने इंदिरा गांधी की मूर्ति को हटाकर फेंक दिया और उनकी जगह देवी मां की मूर्ति स्थापित कर दी।

Udaipur: पुलिस के अनुसार ये घटना उदयपुर की मावली तहसील के घासा थाना इलाके के रख्यावल गांव में हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बदमाशों ने मूर्ति हटाने के साथ ही उसके नीचे लगे शीला पट्ट को भी मिटाने की कोशिश की है। असामाजिक तत्वों ने माताजी की जो मूर्ति वहां स्थापित की है वह हाल ही में नवरात्रि के दौरान विसर्जित की गई थी।

ये भी पढ़ें:- इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का बड़ा खुलासा

पुलिस आई और देवी मां की मूर्ति हटवा दी
गांव के संजय उद्यान में हुई इस घटना से उपजे विवाद को देखते हुए पुलिस ने उद्यान को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई इंदिरा गांधी की यह मूर्ति कई सालों से यहा स्थापित थी। मूर्ति हटाये जाने की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए वहां से माताजी की मूर्ति को हटा दिया गया। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने कहा है कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही पूर्व की तरह ही फिर से इंदिरा गांधी की मूर्ति संजय उद्यान में लगा दी जाएगी। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर दो फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें  पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति की जगह माता जी की मूर्ति स्थापित की गई है। वहीं दूसरी फोटो में इंदिरा गांधी की मूर्ति जमीन पर पड़ी हुई है। पुलिस उन सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है जिन्होंने ये करतूत की है।

ये भी पढ़ें:- केजरीवाल का ऐलान! गुजरातियों को फ्री में कराएंगे अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन

इंदिरा गांधी एकता मेले का होता है आयोजन
Udaipur:  कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि 30-31 अक्टूबर को हर साल यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मेले का आयोजन किया जाता है। गांव के बीच में बने संजय उद्यान में साल 1985 में हनुमान प्रसाद प्रभाकर ने इंदिरा गांधी की इस मूर्ति को स्थापित किया गया था। जिसके बाद से हर साल यहां इंदिरा गांधी एकता मेले का आयोजन भी किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा ने दुनिया को कहा अलविदा, आज सुबह ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer