Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 अब सिर पर आ गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी हैं और गुजरात में हुकूमत कायम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में भला आम आदमी पार्टी (आप) कहा पीछे रहने वाली है। पहले दिल्ली और फिर पंजाब से कांग्रेस को उखाड़ फेंकने वाली ‘आप’ का निशाना अब गुजरात की भाजपा सरकार है। इसके लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर गुजरातियों से मन लुभावन वादे कर रहे हैं।
गुजरातियों को फ्री में कराएंगे अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन
आप के मुखिया और दिल्ली सीएम ने एक बार फिर से गुजरातियों से वादा किया है कि, अगर गुजरात में ‘आप’ पार्टी की सरकार बनती है तो वे गुजरात के सभी लोगों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की मुफ्त यात्रा करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। दिल्ली सरकार की योजना के बारे में बताते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मैं भगवान राम के भक्तों को रामचंद्रजी की पूजा करने के लिए मुफ्त में अयोध्या ले जाता हूं। इसके लिए दिल्ली से एक स्पेशल ट्रेन जाती है। आपको घर से ले जाने से लेकर ठहरने, भोजन और अयोध्या में आपके दर्शन करने के बाद वापस घर छोड़ने तक सब कुछ फ्री है। ऐसे में अगर ‘आप’ गुजरात में सरकार में आती है, तो आप सभी को भी फ्री में अयोध्या ले जाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि, ‘अगले साल भगवान श्रीराम का अयोध्या में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले जम्मू को दहलाने की कोशिश! स्टिकी बम के साथ आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली में हम बुज़ुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराते हैं, उनका आना-जाना, रहना-खाना सब फ़्री होता है। बहुत आशीर्वाद मिलता है।
अयोध्या में भगवान श्री राम जी का भव्य मंदिर बन रहा है। गुजरात के लोगों को भी भगवान श्री राम जी के दर्शन कराएँगे, गुजरात में भी ये व्यवस्था लागू करेंगे। pic.twitter.com/7Emoim63rg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 8, 2022
Gujarat Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं और उन्होंने एक आदिवासी बहुल इलाके दाहोद में एक सभा में लोगों से यह वादा किया है। केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए गुजरातियों से आग्रह किया है कि ‘एक भी वोट कांग्रेस को नहीं जाए’। कांग्रेस को मिलने वाला हर वोट अब ‘आप’ को मिलना चाहिए। इसी के साथ केजरीवाल ने दावा किया है कि, उड़ गई है। केजरीवाल के दावों को देखते हुए तो अब ऐसा लगने लगा है कि, भाजपा को गुजरात में फिर से कमल खिलाने के लिए अब कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें:- धमाकों से दहला सीएम गहलोत का गृह नगर, एक साथ फटे 6 गैस सिलेंडर, 4 की मौत, कई…