जोधपुर | Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में आज गैस सिलेंडर फटने का भीषण हादसा हो गया हैं। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक-दो नहीं बल्कि 6 गैस सिलेंडर फटे हैं। धमाके में कई गाड़ियां भी जल गईं हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सीएम गहलोत ने इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें:- चेहरे पर मास्क लगाए कहा चल दिए ‘माही’, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीर
Jodhpur Cylinder Blast: जानकारी के अनुसार, जोधपुर के कीर्तिनगर में शनिवार को एक के बाद एक 6 गैस सिलेंडर एक साथ फटे जिससे पूरा इलाका धमाके के से गूंज उठा और लोगों में हड़कंप मच गया। सिलेंडर फटने से दो बच्चों समेत 4 लोगों के मौत हो गई है जबकि, 16 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जांच में पता चला है कि रिफिलिंग के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। जिस घर में रिफिलिंग हो रही थी, वह कोजाराम लोहार का है। कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का काम करता है।
ये भी पढ़ें:- फिल्मी स्टाइल में आए बदमाश, फायरिंग कर प्री वेडिंग फोटोशूट करवा रही दुल्हन को लेकर हो गए चंपत
कईयों की हालत गंभीर
Jodhpur Cylinder Blast: पुलिस के अनुसार, जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में मंगरा पूंजला इलाके में एक कॉलोनी के अंदर दोपहर में गैस सिलेंडर फटने का हादसा हुआ जिससे भीषण आग भी लग गई, जिससे 4 लोग बुरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई है। हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, कई लोग 80 प्रतिशत तक जल गए हैं। इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें:- Sapna Choudhary ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख फैंस हुए कंफ्यूज
जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 8, 2022
सीएम गहलोत ने दिये घायलों के इलाज के निर्देश
Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने इस हर्दय विदारक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से घटना की जानकारी लेते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- बीमार लालू जी की बढ़ी परेशानी, 24 ठिकानों पर छापेमारी