सनकी विवाहित युवक ने शादी से मना करने पर लड़की को किया…

fire

दुमका | Dumka News: झारखंड का दुमका एक बार फिर से हैवानियतभरे अग्निकांड को लेकर सुर्खियों में आ गया है। यहां फिर से एकतरफा प्यार में एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। पीड़ित लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। दुमका में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले अगस्त में भी यहां एक तरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने एक लड़की को जिंदा जला दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। लड़की 12वीं की छात्रा थी।

घर पर सो रही लड़की पर डाला पेट्रोल ओर…
Dumka News: जानकारी के अनुसार, यह घटना दुमका के जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव की है। गुरुवार को जब एक छात्रा अपने घर में सो रही थी, तो उसके एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक राजेश राउत ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित लड़की का कसूर बस इतना सा था कि, उसने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- ‘संजू’ ने फिर किया कमाल, दबाव में खेली आतिशी पारी, शुरूआती बल्लेबाजों ने डुबोई इंडिया की नैया

आग से घिरी तो जोर-जोर से चिल्लाई
आग लगते ही लड़की बुरी तरह से झुलस गई। जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया और उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक वह 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

ये भी पढ़ें:- सोच सकारात्मक न हो तो जीवन उठाने पड़ सकते है ये नुकसान

शादीशुदा होकर भी पड़ा था लड़की के पीछे

Dumka News: जानकारी में सामने आया है कि, एक तरफा प्यार में हैवान बना युवक लड़की से किसी भी तरह शादी करना चाहता था। जबकि, लड़की उसे पसंद भी नहीं करती थी। यहीं नहीं, आरोपी राजेश राउत शादीशुदा भी है फिर भी वह पीडिता के पीछे पड़ा हुआ था। ऐसे में लड़की के इनकार करने पर उसने मौका देख इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer