Bharat Jodo Yatra: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे घमासान के बीच आज पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी लंबे समय के बाद एक साथ पद यात्रा करते दिखे। जब दोनों मिले तो आंखों ही आंखों में ममता और प्यार झलकता दिखाई दिया। दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बिजी है और भारत भ्रमण कर रहे हैं और उनकी ये यात्रा आज कर्नाटक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- करवा चौथ पर ट्राई करें ये खूबसूरत हेयर स्टाइल, दिखेंगी सबसे अलग…
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। pic.twitter.com/Ri2xToRBDi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2022
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनने और शायद अपने बेटे राहुल से मिलने के लिए सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को ही कर्नाटक पहुंच गई थी। मां सोनिया ने बेटे राहुल के साथ विजयादशमी के मौके पर बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद आज आज सुबह सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में पहुंची और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी।
ये भी पढ़ें:- करोड़ो के आलीशान बंगले की मालकिन बनी धक-धक गर्ल Madhuri Dixit
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में दिव्यांग लोगों से बात की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले से की है। pic.twitter.com/fz6JrvteI3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2022
स्वास्थ्य कारणों ने सोनिया को राजनीति से किया दूर
गौरतलब है कि, सोनिया गांधी अब पहले की तरह पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कारणों के चलते वह पिछले कुछ सालों से राजनीति में इतनी सक्रिय भूमिका में नहीं निभा पा रही हैं। जिसका परिणाम भी जग जाहिर है। भारत जोड़ो यात्रा का आगाज सितंबर में रामेश्वरम से हुआ था। तब भी सोनिया गांधी अस्वस्थ्य थी और इलाज के लिए अमेरिका गई हुई थीं। वहीं, पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी सोनिया गांधी की भूमिका नगण्य ही रही, वे चुनाव प्रचार के लिए कहीं भी नहीं गई थीं। सोनिया गांधी की राजनीतिक शिथिलता के चलते कई विवाद पार्टी में देखने को भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- पहला मुकाबला आज, रोहित शर्मा नहीं तो कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?
फिर से भरेगा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश
Bharat Jodo Yatra: लेकिन अब एक बार फिर से पार्टी में जोश भरने के लिए सोनिया गांधी उठ खड़ी हुई हैं और कर्नाटक में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य में हो रही राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने पहुंची हैं। ऐसे में सोनिया गांधी का यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चर्चाओं का बाजार तो प्रियंका गांधी को लेकर भी गर्म हो रहा है कि, वे भी यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने पहुंचेंगी।
ये भी पढ़ें:- आतंकियों के बीच गरजे शाह! कहा- आतंकवाद का होगा सफाया, घाटी में होंगे चुनाव