यहां के जमाई राजा माने जाते हैं लंकापति, दशहरे पर मनाया जाता है मृत्यु का शोक

Dussehra 2022 : दशहरे के अवसर पर जहां देशभर में असत्य पर सत्य और पाप पर पुण्य की जीत के प्रतीक के रूप में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। वहां देश में एक जगह ऐसी भी है जहां दशहरे पर मातम का माहौल रहता है। दशहरे के दिन जहां भगवान राम के मंदिर में पाठ-पूजन और भजनों की सरिता बहती है वहीं यहां स्थित रावण के मंदिर में मायूसी का नजारा दिखाई देता है। इसका सबसे बड़ा कारण रावण के यहां का जमाई होना है। मान्यता है कि रावण की ससुराल राजस्थान के जोधपुर जिले में है। ऐसे में रावण यहां का जमाई राजा हुआ और जमाई की मौत पर पूरा गांव दुख प्रकट करता है।

Dussehra 2022 : मान्यताओं के मुताबिक, लंका के राजा रावण का विवाह जोधपुर स्थित मंडोर के राजा की पुत्री मंदोदरी से हुआ था। लंका से जब रावण बारात लेकर मंडोर आए थे, तब उनके साथ बारात में गोदा गोत्र के श्रीमाली ब्राह्मण भी यहां आए थे। शादी के बाद रावण तो मंदोदरी को लेकर लंका लौट गए, लेकिन गोदा गोत्र के श्रीमाली ब्राह्मण जोधपुर में ही बस गए। तब से लेकर आज तक वे यहां भगवान शिव के परमभक्त रावण की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में दशहरे वाले दिन यहां रावण की मृत्यु का शोक मनाया जाता है। दशहरे की दिन जोधपुर के मंडोर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग रावण के मंदिर में शोक मनाने के अलावा यज्ञोपवित संस्कार व पूजन भी करते हैं।

ये भी पढ़ें:- ट्विटर पर जम्मू पुलिस से भिड़ीं मुफ्ती, कहा- गृह मंत्री ढ़ोल पीट रहे हैं और…

बना हुआ है रावण का भव्य मंदिर
Dussehra 2022 : रावण भगवान शिव का परमभक्त था ऐसे में जोधपुर के श्रीमाली ब्राह्मणों ने जोधपुर के मेहरानगढ़ की तलहटी में रावण के भव्य मंदिर का निर्माण भी करवाया था। जोधपुर के किला रोड स्थित नवग्रह मंदिर में रावण का मंदिर बना है। इस मंदिर में रावण और मंदोदरी की शिव जी की आराधना करते हुए विशाल प्रतिमा है। खुद को रावण का वंशज मानने वाले समाज के लोग इस मंदिर में हर रोज पूजा-अर्चना करते हैं। इतना ही नहीं, गोदा गोत्र के ब्रह्माण श्राद्ध पक्ष में दशमी पर रावण का श्राद्ध, तर्पण करते हैं। अपनों के निधन के बाद जिस तरह स्नान कर यज्ञोपवीत बदला जाता है उसी तरह दशहरे पर रावण दहन के बाद लोग तालाब-सरोवर में स्नान कर यज्ञोपवीत भी बदलते हैं।

ये भी पढ़ें:- आलिया को नहीं अपने बैंक बैलेंस की जानकारी, ये शख्स रखता है हिसाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer