गाजियाबाद | Ghaziabad Crime: यूपी के गाजियाबाद में क्राइम की एक खौफनाक दास्तां सामने आई है। यहां एक शख्स ने पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद सोती हुई अपनी बीवी और नाबालिग बेटी को फावड़े से हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
Ghaziabad Crime: पुलिस के मुताबिक, डबल हत्या का आरोपी पति संजय पाल के अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं थे। दोनों पति-पत्नी के दो बच्चे बेटा 18 साल और बेटी 15 साल थी। ये परिवार नंदग्राम में दो मंजिला इमारत में रहता है। इस सनसनी खेज वारदात को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पति-पत्नी पिछले चार महीने से अलग रह रहे थे। आरोपी पति एक बेकरी चलाता था, लेकिन नुकसान के चलते उसकी बेकरी 6 साल पहले बंद हो गई थी। आर्थिक तंगी के चलते परिवार में रोज झगड़ा होता रहता था।
ये भी पढ़ें:- आज से टीवी पर लगेगा ‘Bigg Boss 16’ का भड़कीला तड़का
आधी रात को जागा दिमाग में शैतान और…
खबर के अनुसार, संजय बिल्डिंग के नीचले तल पर रहता था और उसने टैंक से ऊपर जाने वाले पानी की सप्लाई को बंद कर दिया। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। इस दौरान संजय ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। इसके बाद रात करीब 3 बजे पति संजय का दिमाग ऐसा घुमा कि वह नींद से उठा और पत्नी रेखा के कमरे में जाकर फावड़े से उसका गला काट दिया। लेकिन अब भी संजय के अंदर जागा शैतान शांत नहीं हुआ और उसने छत पर सो रही बेटी का गला भी फावड़े से वार करते हुए काट दिया।
ये भी पढ़ें:- हार्ट अटैक से सलमान खान के बॉडी डबल की मौत, जिम में कर रहे थे वर्क आउट
शहर छोड़कर भागने की फिराक में था
इसके बाद सुबह संजय घर से बाहर चला गया। अपराध कर चुके संजय ने अपने परिवार के एक सदस्य को फोन किया करते हुए पत्नी और बेटी की हत्या के बारे में जानकारी दी। आरोपी पति संजय शहर से भागने की फिराक में बस स्टैंड पर पहुंच गया। लेकिन उसे भागने से पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:- मॉडल ने लिखा मुझे शांति चाहिए, और फिर…