केदारनाथ धाम के पास फिर से सामने आया खौफ पैदा करने वाला मंजर

Avalanche Kedarnath Dham

देहरादून | Avalanche Kedarnath Dham: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम में एक बार फिर से खौफ पैदा करने वाला मंजर सामने आया है। यहां केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित एक बर्फ का पहाड़ दरक गया है। जिसका कलेजे को कंपाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर केदारनाथ में जून 2013 में आए भीषण सैलाब का नजारा सामने आ जाता है।

ये भी पढ़ें:- इन मंत्रों के जाप से आप पा सकते है कर्ज से छुटकारा

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ मंदिर के पास शनिवार यानि आज सुबह जोरदार हिमस्खलन हुआ। जिसके चलते बर्फ के ग्लेशियर बेहद ही भयानक तरीके से गिरे हैं। ये हिमस्खलन केदारनाथ मंदिर के पीछे की ओर हुआ है। हालांकि, भोलेनाथ की कृपा रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हिमस्खलन की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (Shri Badrinath-Kedarnath Temple Committee) की ओर से दी गई है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- हार्ट अटैक से सलमान खान के बॉडी डबल की मौत, जिम में कर रहे थे वर्क आउट

केदारानाथ धाम के पास आज सुबह हुए इस भीषणकारी हिस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। यहां मौसम में भी बदलाव आ गया है। गौरतलब है कि, हिमालय क्षेत्र में बसे बाबा केदारनाथ धाम के पास पिछले सप्ताह भी हिमस्खलन हुआ था। जिसका भी एक वीडियो सामने आया था। इस दौरान भी किसी तरह का नुकसान होने की खबर नहीं थी।

ये भी पढ़ें:- आधी रात को जागा दिमाग में शैतान और पत्नी के बाद बेटी…

Avalanche Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम आज हुए इस भयावह हिमस्खलन का वीडियो एएनआई ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बर्फीले पहाड़ दरक कर नीचे की ओर तेज गति से बर्फ के सैलाब के रूप में लुढ़क रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- आज से टीवी पर लगेगा ‘Bigg Boss 16’ का भड़कीला तड़का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer