ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित रैपर ‘कूलियो’ दोस्त के घर बाथरूम में पाए गए मृत! फैंस डूबे शोक में

Coolio

Coolio Passed Away: दुनिया के जाने-माने रैपर और ग्रैमी अवॉर्ड विनर कूलियो का निधन हो गया है। वे अपने दोस्त के घर मृत पाए गए हैं। उनका निधन (Coolio Death) लॉस एंजेलिस में हुआ है। कूलियो के दोस्त और लंबे समय से मैनेजर रहे जारेज पोसी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए उनके निधन की पुष्टि की है। हालांकि, अभी उनके निधन का कारण पता नहीं चल सका है। उनके निधन से पूरी दुनिया के संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है।

‘गैंगस्टा पैराडाइज’ से पूरी दुनिया में चमक उठे थे
जानकारी के अनुसार, टीएमएज को कूलियो के दोस्त और मैनेजर ने बताया कि कूलियो बुधवार दोपहर एक दोस्त के घर के बाथरूम में बेसुध पाए गए थे। अपने संगीत से लोगों के दिलों में धड़कने वाले 59 साल की कूलियो साल 1995 में आए हिट गाने ‘गैंगस्टा पैराडाइज’ से पूरी दुनिया में चमक उठे थे। उनका पूरा नाम आर्टिस लियोन आइवी जूनियर है। लेकिन वे दुनिया में कूलियो के नामा से फेमस हुए।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान कांग्रेस में घमासान…. हिमाचल में झटका, भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन

ग्रैमी अवॉर्ड से हुए सम्मानित
Coolio Passed Away: लाखों दिलों की धड़कन रहे कूलियो ने 80 के दशक में अपने रैपिंग करियर की शुरुआत कैलिफॉर्निया में की थी। साल 1995 में उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की, उनके साउंडट्रैक फिल्म डैंजरस माइंड में आए गाने ‘गैंगस्टा पैराडाइज’ से वे इतने मशहूर हो गए कि, दुनिया में उन्हेें नई पहचान मिल गई। इसी गाने के लिए कूलियो के ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। गैंगस्टा पैराडाइज की सफलता के बाद कूलियो ने कई गाने बनाए जिनसे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें:- अर्शदीप के कहर में उड़ी साउथ अफ्रीका, रोहित ने धोनी को पछाड़ा, 16वीं जीत दर्ज की

कई फिल्मों और टीवी शोज में किया काम
Coolio Passed Away: कूलियो केवल रैपर ही नहीं थे वे एक शानदार एक्टर भी थे। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम किया। उनकी अभिनय की शुरुआत मार्टिन से हुई थी। इसके बाद वह टीवी स्पिनऑफ, बैटमैन एंड रॉबिन, मिडनाइट मास जैसे कई शो में भी दिखाई दिए थे। उनके चले जाने से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है।

ये भी पढ़ें:- नवरात्रि में ‘दुर्गा’ बनकर आ रही है परिणीति चोपड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer