Harsh Mahajan joins BJP: राजस्थान कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का कमल थाम लिया है।
केन्द्रीय मंत्री की मौजूदगी में थामा कमल
कांग्रेस से नाराज होकर बगावत के बाद वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने बुधवार को भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ये भी पढ़ें:- सोनिया की अदालत में गहलोत और पायलट! आज दिल्ली में दोनों हो सकते हैं आमने-सामने
खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल pic.twitter.com/yW6g2xs6Jo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2022
हिमाचल के पशुपालन मंत्री रह चुके हैं महाजन
बता दें कि, महाजन को इसी साल मई में प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उन्होंने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ही कांग्रेस किनारा कर लिया है। हर्ष महाजन तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री रह चुके हैं जबकि, महाजन के पिता देशराज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- एक-दूजे के होने के लिए ऋचा और अली ने भरी उड़ान, प्री-वेडिंग की तैयारियां जोरों पर
कांग्रेस में बस, मां-बेटे का राज…
भाजपा में शामिल होने के बाद महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि, कांग्रेस में जब तक वीरभद्र सिंह थे तब तक कांग्रेस का वजूद था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्वविहीन हो गई है। कांग्रेस में नेता हैं, ना ही विजन! बस, मां-बेटे का राज है। इस बातों के लिए महाजन का संकेत वीरभद्र सिंह की पत्नी और पुत्र की ओर था। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद और प्रदेश अध्यक्ष हैं, जबकि उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं।
आज कांग्रेस दिशाहीन हो गई है, नेतृत्व विहीन हो गई है। ना विज़न है, न नेता है, न ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं: भाजपा में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन pic.twitter.com/SN1tV4CO9T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2022
Harsh Mahajan joins BJP: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा में शामिल हुए महाजन का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा का कमल खिलेगा और सरकार बनेगी। पहाड़ी राज्यों के लिए उत्तराखंड ने इस बात को साबित करके दिखा दिया है।