एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, ऐसा क्या दिखा दिया XXX Web Series में

Ekta Kapoor

XXX Web Series : ट्रिपल एक्स वेब सीरीज ने देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को परेशानी में डाल दिया है। दोनों के खिलाफ बिहार की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं। टीवी सीरियलों में लोकप्रियता मिलने के बाद वेब सीरीज की दुनिया में पांव जमाने वाली अभिनेता जितेन्द्र की बेटी और एक्टर तुषार कपूर की बहन एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में कुछ ज्यादा ही हदें पार कर दी। उन्होंने तो देश की गरीमा को ही धुमिल करने का काम कर डाला। जिसके चलते कोर्ट को उनके खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट जारी करना पड़ा है।

XXX Web Series :  किसी भी चीज की कोई हद और मर्यादा होती है। ऐसे में इसे पार नहीं किया जा सकता है। लोगों के मनोरंजन के लिए एकता ये सब भूल गई और वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में देश के सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए ऐसा दिखाया जैसे वह बॉडर पर तैनात होकर सुरक्षा प्रदान कर रही है। पूरा देश सैनिक की जिस वर्दी के आगे नतमस्तक होता है। एकता ने उसी वर्दी को कलंकित करने का अपराध कर डाला। जिसके चलते बिहार के बेगूसराय में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:- राखी सावंत का दिखा डार्क मेकअप लुक, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल…

2021 में दर्ज हुआ था केस
वेब सीरीज को सेना का अपमान मानते हुए बेगूसराय की अदालत में एकता के खिलाफ 2021 में केस दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट के द्वारा एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया हैं। एकता के खिलाफ हुए इस मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक ने बताया कि वेब सीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के द्वारा एक शर्मसार करने वाली घटिया वेब सीरीज लॉच की गई। जिसमें भारतीय सैनिकों का अपमान किया गया। विवाद बढ़ने के बाद एकता कपूर ने अपनी गलती मानते हुए तुरंत ये सीन वेब सीरीज से हटवा दिया था। एकता कपूर ने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी। बावजूद इसके वेब सीरीज को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:-  स्वादिष्ट भिंडी की सब्जी बनाने का आसान तरीका

तो ऐसा दिखाया गया वेब सीरीज में!
XXX Web Series : वाह रे एकता! ये क्या दिखाया आपने! सीरीज में दिखाया गया कि, जब भारतीय सैनिक देश की रक्षा में ड्यूटी पर तैनात रहते हैं तब उनकी पत्नी अपने दोस्तों को बुलाकर सेना की वर्दी में शर्मसार करने वाला काम करती है और पराए मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। सैनिकों की छवि खराब करने वाली इस सीरीज को लेकर भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय कोर्ट में केस दर्ज कराया था। आदर्श गांव निवासी शंभू कुमार का कहना है कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की रक्षा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए, लेकिन यहां उल्टा ही नजर आ रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के कैरेक्टर को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया, ये भारतीय सेना के जवानों के लिए अपमानजनक और शर्मनाक है। एकता भले ही मनोरंजन इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक मसालेदार वेब सीरीज देती आ रही हैं लेकिन इस वेब सीरीज ने उन्हें मुसीबत में डाल ही दिया।

ये भी पढ़ें:- मोनोकिनी पहन पानी के अंदर जाकर लेटी Hina Khan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer