Curd-Sugar Eating Reason: भारत सबसे बड़ा धार्मिक देश है और यहां विधमान अनेकों परंपराएं पूरी दुनिया में मानी जाती हैं। हमारे देश शुभ और अशुभ को लेकर भी लोगों में कई तरह की मान्यताएं हैं। जिन्हें लोग अपने जीवन में उतारते हैं और उनका पालन भी करते है। ऐसी ही परंपराओं में एक मान्यता हैं किसी भी शुभ या बड़े कार्य में जाने से पहले दही-चीनी खाकर जाने की मान्यता।
Curd-Sugar Eating Reason: अगर लोगों ने देखा होगा कि जब कभी घर का कोई भी सदस्य किसी जरूरी, बड़े या शुभ कार्य के लिए घर से निकलता है तो उससे कहा जाता है कि, दही-चीनी खाकर घर से निकले। या बच्चों को एग्जाम देने से पहले उनकी मां भी दही-चीनी खिलाकर ही भेजती है। भारत के लोगों का यह विश्वास है कि दही-चीनी खाने से काम अच्छा हो जाता है। इसलिए लोग दही-चीनी खाना शुभ मानते हैं।
ये भी पढ़ें:- इनकी खूबसूरती पर डोरे डालते हैं शादीशुदा मर्द, ऐसे मेंटेन करती हैं कर्वी फिगर
Curd-Sugar Eating Reason: इन सबके बीच कुछ लोग इस विश्वास को दूसरे तरीके से भी देखते है और उनका दही-चीनी खाने का लॉजिक कुछ अलग ही है। जिसके अनुसार, दही-चीनी खाने का कारण शुभ-अशुभ होना नहीं बल्कि उनमें पाए जाने वाले विशेष गुण हैं। जिसके अनुसार…
– दही को शीतलता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में दही खाने से हमारे शरीर को अंदर से शीतलता प्रदान होती है और शरीर गर्मी से लड़ने में सहायक होता है। इसी के साथ सीमित मात्रा में चीनी शरीर में ग्लूकोज का काम करती है और एनर्जी देती है। दही-चीनी को साथ में मिलाकर खाने से मन शांत और एकाग्र चित्त रहता है। जिससे किसी भी कार्य में हमारा ध्यान भंग नहीं होता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
– दही शीतलता से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट के विकारों से निजात मिलती है और पाचन क्रिया ठीक बनी रहती है।
– दही हड्डियों और दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है। जिससे शारीरिक थकावट दूर रहती है।
– दही महिलाओं के लिए तो बेहद फायदेमंद होता है। यह उनका वनज घटाने के साथ ही वैजाइनल इंफेक्शन से भी बचाता है।