Mysterious Fort : राजस्थान अपने शोर्य, साहस और बलिदान के लिए दुनियाभर में विख्यात है। यहां के रहस्यमी मंदिर और अभेद्य दुर्ग किसी के लिए भी रोमांच भरने वाले हैं। राजस्थान में एक ऐसा ही किला है। जिसके लिए कहा जाता है कि यहां आज भी अरबों का खजाना दफन है। इस दुर्ग का नाम है ‘जयगढ़‘। यह रहस्यमयी दुर्ग राजस्थान के राजधानी जयपुर शहर के करीब आमेर में अपनी विशालता के साथ हुंकार भरता दिखता है।
जयगढ़ किले की एक ओर खास बात ये है कि, इसमें खजाने के अलावा और भी कई राज छिपे हुए हैं। जब-जब इस किले का जिर्णोद्धार का कार्य चला कई राज और परतें खुलती गई। जयपुर रियासत का ये किला पूर्व में सैनिक छावनी के तौर पर काम आता था। इस किले में दुनिया की सबसे बढ़ी तोप भी रखी है जो आज भी लोगों के लिए अजरज की बात है। विश्व की सबसे बड़ी इस तोप का नाम ‘जयबाण‘ है। इस तोप का निर्माण भी इसी किले में बने तोप बनाने के कारखाने में किया गया था। इसके अलावा इस किले में महलों, बगीचों, पानी के टांकों, अन्न भन्डार, शस्त्रागार, मंदिर भी बने हैं। इसके अलावा किले के भीतर कई गुप्त सुरंगे और जनाना महल भी बने हुए है। रियासतकाल में इसी किले में गोला बारूद भी रखा जाता था। जिसकी परतें इसकी जीर्णोद्धार के समय खुली।
ये भी पढ़ें:- कुत्ते के चक्कर में बिना पैंट पहने नीचे झुक गई मलाइका अरोड़ा, फिर…
Mysterious Fort : राजस्थान के रहस्यमी किलों में शुमार जयगढ़ किले ने अपने में कई राज दफन कर रखे हैं। कहा जाता है कि, इस किले में अथाह खजाना छिपा हुआ है जो आज तक किसी को नहीं मिला है। 1975 में जब देश में आपातकाल लगा था तब तत्कालीन इंदिरा गांधी ने इस किले में छिपे खजाने की तलाश भी कार्रवाई थी, जो 10 जून 1976 को शुरू हुई थी और नवंबर, 1976 तक चली थी। इस सर्च अभियान के बाद सरकार की ओर से कहा था कि किले में कोई खजाना नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:- जेल जाने पर Sapna Choudhary ने कहा ‘मैं परेशान नहीं हूं, वीडियो वायरल
Mysterious Fort : हालांकि, जयपुर के पुराने लोगों ने तत्कालीन केन्द्र सरकार के इस बयान पर संदेह जताते हुए कहना है कि, सरकार ने जब अपना तलाशी अभियान खत्म किया तो वापसी के दौरान सेना ने एक दिन के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे को आम लोगों के लिए बंद क्यों कर दिया था। कहा जाता है कि पाकिस्तान सरकार ने भी इस खजाने में अपने हिस्से की मांग की थी।
ये भी पढ़ें:- बेटे आर्यन खान को Gauri Khan की सलाह ‘जितनी चाहो लड़कियों को डेट करो..
Mysterious Fort : सरकार पर ये सवाल उठाते हुए कहा जाता है कि इस दौरान जयगढ़ किले में मिले खजाने को जनता की नजरों से छिपाकर ट्रकों में भरकर दिल्ली ले जाया गया था। हालांकि, हाईवे बंद होने की पुष्टि भी कई विश्वसनीय स्रोतों से मिलती है हालांकि, सरकार ने कभी इसका स्पष्टीकरण नहीं दिया। इस दुर्ग का निर्माण जय सिंह द्वितीय ने 1667 ई. में आमेर दुर्ग एवं महल परिसर की सुरक्षा हेतु करवाया था और इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।