Congress President Election: लंबे समय से अध्यक्ष पाने का इंतजार कर रही कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब घमासान और भी तेज हो गया है। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों की लिस्ट में लगातार नई नाम जुड़ते जा रहे हैं। खबरों की माने तो अब इस लिस्ट में मनीष तिवारी और पृथ्वीराज चव्हाण का भी नाम जुड़ने वाला है। जिसके चलते ये मुकाबला और भी रोचक होने वाला है। वहीं, इसी बीच अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत अधिसूचना जारी की जा रही है। इसके बाद आगामी 24 से 30 सितंबर तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें:- कॉमेडी का सरताज पंचतत्व में विलीन, हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे ‘राजू’, अंतिम विदाई में सेलेब्स नहीं रोक पाए आंसू
गहलोत-थरूर के बाद अब तिवारी-चव्हाण रोचक करेंगे मुकाबला
आपको बता दें कि, राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत से मुकाबला करने के लिए पहले ही शशि थरूर सामने थे। लेकिन अब मनीष तिवारी और पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी चर्चा में आने से ये मुकाबला और भी कड़ा हो जाएगा।
कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की।
नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। यदि आवश्यक हो, तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। pic.twitter.com/XXTmr58pMa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2022
24 सितंबर को दिल्ली पहुंच रहे तिवारी
Congress President Election: जानकारी में सामने आया है कि 5 साल तक एनएसयूआई और 2 साल तक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक है और 24 सितंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके बाद वह इस संबंध में अपने समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे और चुनाव लड़ने संबंधी फैसला लेंगे।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान का चढ़ा सियासी पारा! पायलट बोले- पार्टी देगी मौंका तो जरूर बनेंगे सीएम, गहलोत निभाना चाहते हैं दोहरी भूमिका!
भाग्य आजमाने में लगे कई नेता
Congress President Election: मनीष तिवारी के अलावा इस मुकाबले को और भी रोचक बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चह्वाण भी अपनी ताल ठोक सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चह्वाण के नाम को लेकर भी गर्मागरम खबरें फैल रही है। आपको बताते चले कि, राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद नए अध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता खुद का भाग्य आजमाने में लगे हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम है और गहलोत इन सभी नामों में टॉप पर बने हुए हैं।