दिल्ली | Raju Srivastava Passed Away: मनोरंजन जगत के ‘गजोधर’ भईया के ठहाके अब कभी सुनाई नहीं देंगे। जग को हंसाने वाले गजोधर भईया यानि राजू श्रीवास्तव समय से पहले ही दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में आज सुबह निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह 10.20 बजे आखिरी सांस ली। राजू पिछले कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS में निधन हुआ। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की।
सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/kWuJCfsMS6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
मनोरंजन जगत की इस महान हस्ती के समय से पहले दुनिया छोड़कर चले जाने से बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है। राजू श्रीवास्तव के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया। https://t.co/Z71SC20ICn pic.twitter.com/pKAMHw8olp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
आखिरी दिन बेहद ही दर्दभरे
Raju Srivastava Passed Away: राजू श्रीवास्तव ने दर्शकों को अपनी कॉमेडी से लोटपोट होने को मजबूर कर देते थे, लेकिन उनके ये आखिरी दिन बेहद ही दर्दभरे गुजरे। राजू श्रीवास्तव पिछले 41 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया था।
ये भी पढ़ें:- बेटे वायु कपूर आहूजा से Sonam Kapoor और आनंद के साथ की ट्विनिंग
बॉलीवुड में भी बनाई अपनी पहचान
58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव कानपुर के रहने वाले थे और यूपी फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी थे। वे अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते थे। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे राजू श्रीवास्तव 1993 से हास्य की दुनिया में काम कर रहे थे। यही नहीं, उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे
ये भी पढ़ें:- ‘द लंचबॉक्स’ के 9 साल पूरे, अभिनेत्री निम्रत कौर को याद आए पुराने दिन
प्रभू से प्रार्थना करता हूं उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे
राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। इसी के साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि, मैं प्रभू से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
राजू श्रीवास्तव यूपी खेलो विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपनी सराहनीय सेवा दिए थे। वे एक अच्छे कलाकार थे। जीवन भर अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के वे सब का मनोरंजन करते रहे। आज वे हमारे बीच में नहीं हैं: राजू श्रीवास्तव के निधन पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/MErz9Z3vNF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
अचानक हुआ था सीने में दर्द
Raju Srivastava Passed Away: बता दें कि, राजू श्रीवास्तव 9 अगस्त को एक कार्यक्रम में भाग के लिए दिल्ली में इरोज होटल में ठहरे हुए थे और अगले दिन 10 अगस्त को सुबह जिम में एक्सरसाइज के लिए गए थे। इसी दौरान वे अचानक सीने में तेज दर्द के चलते जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत एम्स भी भर्ती कराया गया था। जिसकेक बाद राजू 41 दिनों तक मौत से जंग लड़ते रहे।