भारत के सबसे ऊँचे झरनों में शामिल दूध सागर, खूब हो रहा वायरल

waterfall

Dudhsagar Water Falls : दूध का झरना, दूध का सागर, दूध का समंदर… गोवा का दूध सागर झरना ऐसे ही कई नामों से मशहूर है। खूबसूरती से अपनी ओर खींचने वाले इस झरने से शायद ही कोई हो, जो प्रभावित हुए बिना रह सके। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने दूध सागर झरने का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया  कू (Koo) App पर खूब पसंद किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी द्वारा शेयर किए गए इस मनमोहक वीडियो पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे सबसे खूबसूरत जगह बता रहे हैं तो कई ने इसे अविश्वनीय बताया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने खुद इसकी अपने शब्दों में तारीफ की है।

किशन रेड्डी ने दूधसागर झरने के मनमोहक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘पृथ्वी से मिलता स्वर्ग। गोवा और बेलगाम के बीच रेलमार्ग पर स्थित यह देश के सबसे खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक है। यदि आप प्रकृति के चमत्कार से प्रभावित होना चाहते हैं, तो अविस्मरणीय यादों के लिए इस स्थान पर ज़रूर जाएं।’बता दें कि दूध सागर झरना गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित है।


दूध सागर झरना भारत के सबसे ऊँचे झरनों में शामिल है। इसकी ऊंचाई एक हज़ार फीट (310 मीटर) से अधिक है। ये झरना गोवा की राजधानी पणजी से 60 किलोमीटर जबकि मडगांव शहर से 46 किलोमीटर और कर्नाटक के बेलगांव शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अगर आप दूधसागर झरने तक पहुंचना चाहते हैं तो सड़क और रेल मार्ग के जरिये जा सकते हैं। गोवा से प्राइवेट कार से जा सकते हैं। गोवा से बस भी दूधसागर के लिए जाती है। यदि ट्रेन से जाना चाहते हैं तो कैसल रॉक रेलवे स्टेशन नजदीक निकट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Grey Observer