नई दिल्ली | AAP BJP Congress Goa : भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने का सपना देखने वाली AAP ने एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा के बीच साठगांठ होने का आनदेशा जताया है. कांग्रेस की गोवा इकाई में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच AAP ने अपील की कि जनता को देश में आप को एक विकल्प बनाने पर विचार करना चाहिए. इसने सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर भाजपा की “बी-टीम” होने का आरोप भी लगाया. कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव द्वारा रविवार को किए गए इस दावे पर कि उनकी पार्टी के दो विधायक राज्य में भाजपा के इशारे पर पार्टी को विभाजित करने की कोशिश में लगे हुए थे. आप ने आरोप लगाया कि अब यह साबित हो गया है कि कांग्रेस के पक्ष में गया हर एक वोट अंततः भाजपा के लिए उपयोगी हो जाता है.
कांग्रेस का हाथ BJP के साथ!
Goa Congress ने साबित किया: कांग्रेस को दिया एक-एक Vote बीजेपी को जाएगा।
कांग्रेस BJP की ही B-Team है। Congress को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत कीजिए
अब आपके सामने विकल्प के रूप में ईमानदार “आम आदमी पार्टी” है।
—AAP MP @SanjayAzadSln pic.twitter.com/Ev3dtDwLl2
— Ram / राम 🇮🇳 (@ramkumarjha) July 11, 2022
AAP BJP Congress Goa : AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी इस बाबत बयान दिया. उन्होंने कांग्रेस की गोवा इकाई में राजनीतिक उथल-पुथल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक वीडियो संदेश में कहा कि इससे एक बार फिर यह नारा साबित हुआ है – भाजपा के साथ कांग्रेस का हाथ- सच है.उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक गोवा में 2017 में भी विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे.
Must Read : Wow…सूत समेत कप्तान ने लौटाई विराट की दी हुई सौगात…
AAP BJP Congress Goa : संजय सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है जहां भी कांग्रेस जीतती है लोगों का वोट और उसके पक्ष में समर्थन अंततः भाजपा को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जाता है. गुजरात में 62 कांग्रेस नेता भाजपा में चले गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वास्तव में देश भर में भाजपा की बी-टीम बन गई है. आप के सांसद ने कहा कि कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ है. एक स्वच्छ विकल्प के रूप में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बारे में सोचें जो आपके सामने है.
Must Read : बरसात के मौसम बनाए प्याज की कचौरी