CM Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सीएम मान ने डॉ गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर एक निजी समारोह में शादी की। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद राघव चड्ढा शामिल हुए।
सीएम मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर की शादी की फोटोस सामने आई है। सीएम मान और डॉ गुरप्रीत कौर एक साथ बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। डॉ गुरप्रीत कौर लाल जोड़ी में हैं, सीएम मान पीले रंग की पगड़ी और सुनहरे रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां पिता की रस्म अदा की। शादी से पहले भाभी ने भगवंत मान का रास्ता रोक दिया था। इसके बाद बाकी की रस्में अदा की गईं।
Punjab CM Bhagwant Mann marries Gurpreet Kaur
Read More: https://t.co/lP3DlyxzRE#Bhagwantmann #GurpreetKaur #ITPhotoblog pic.twitter.com/d8gHIBYfG0— IndiaToday (@IndiaToday) July 7, 2022
Know all about Dr Gurpreet Kaur, Punjab chief minister Bhagwant Mann’s wife-to-be https://t.co/szWvmGEZGf#BhagwantMann #GurpreetKaur
— The Times Of India (@timesofindia) July 7, 2022
Punjab CM #BhagwantMann tied the knot with Dr #GurpreetKaur in the presence of family and friends.https://t.co/UrUIKMBncL
— IndiaToday (@IndiaToday) July 7, 2022
#BhagwantMannWedding
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann is going to do second marriage in #Chandigarh on Thursday.#RahulGandhi #SoniaGandhi #BhagwantMannWedding #GurpreetKaur pic.twitter.com/ibKNiRs4Mv— Aksha (@Aksha00786) July 7, 2022
Today surrounded by our family and friends at in our favorite spot we got married @BhagwantMann ji
Thank you for all the love and light during this very momentous time in our lives it has made this moment all the more special#BhagwantMann#BhagwantmannMarriage #GurpreetKaur pic.twitter.com/LLySSbKjM3
— Gurpreet Kaur (@GurpretMaanKaur) July 7, 2022
दूल्हे की पोशाक में भगवंत मान बहुत अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने सिल्क गोल्डन कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने नेहरू जैकेट को टीमअप किया। मान ने पीली पगड़ी को मोतियों और पत्थरों से बने ब्रोच से सजाया है। वहीं दुल्हन डॉक्टर गुरप्रीत कौर ने अपनी शादी के दिन रेड कलर का लहंगा-चोली पहना था। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को गोल्डन कलर की जूलरी से पूरा किया। गले में हैवी नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और नाक में नथुने बेहद क्यूट लग रहे हैं।
I think Arvind Kejriwal is also thinking of doing something similar😀😀 #GurpreetKaur#BhagwantmannMarriage pic.twitter.com/4kFzfjzrF4
— Md Abu Nasar Alam (@Mdabunasaralam6) July 7, 2022
Must Read:मैदान पर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान की टीमें, इस दिन होगा दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला
जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में पूरी तरह से वेज खाने की व्यवस्था की गई थी। मेन्यू में तरह-तरह की सब्जियों और मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। शादी में आए मेहमानों के लिए सब्जी में कड़ाही पनीर, मशरूम प्याज, खूबानी भरवां कोफ्ता, कलौंजी के साथ आलू, सब्जी जलफरेजी, चना मसाला, तंदूरी कुलचा, दाल मखनी रखी गई थी। इसके अलावा मिठाइयों में मूंग दाल का हलवा, शाही पीस, अंगूरी रसमलाई, मह दी जलेबी, ड्राई फ्रूट रबड़ी, गरमागरम गुलाब जामुन रखे गए।
#AAP Leader And #Punjab CM #BhagwantMann Married Dr #GurpreetKaur In #Chandigarh pic.twitter.com/8RdcL2X09D
— TIMES NOW (@TimesNow) July 7, 2022
Must Read:‘मैं अब कपड़े ही नहीं पहनूंगी’ ये क्या बोल गई Urfi Javed?
Punjab CM #BhagwantMann and #GurpreetKaur look ethereal in ethnic outfits for wedding pic.twitter.com/9lGqO1TCr6
— RAJ KAPOOR (@Rajkapoorsurer) July 7, 2022
Must Read:धोनी का बर्थडे आज.. भावुक हुए विराट कोहली, बोले- आपके जैसा लीडर कोई नहीं
आपको बता दें कि सीएम मान की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी करीब 6 साल पहले टूट गई थी। पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं, जो अमेरिका में रहते हैं।
डॉ। गुरप्रीत कौर की बात करें तो वह सिख समुदाय से आती हैं। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर का परिवार एक-दूसरे को सालों से जानता है। गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता एक किसान हैं। गुरप्रीत कौर की दो बहनें हैं, जो विदेश में रहती हैं। भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मेडिकल की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट थीं। भगवंत मान की मां और बहन ने खुद गुरप्रीत कौर को चुना है। गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार की करीबी हैं। सीएम मान की मां डॉ कौर को पसंद करती हैं।