एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी सुपर स्टार Khesari Lal Yadav आने वाली 13 मई को “दुल्हनिया लंदन से लाएंगे” (Dulhaniya Landon Se Lagenge) जी हाँ चौकिये मत अब 13 मई को उनकी आने वाली फिल्म दुल्हनिया लंदन से लाएंगे (Dulhaniya Landon Se Layenge) रिलीज होने वाली है जिसकी जानकारी फ़िल्म के डायरेक्टर रजनीश सिन्हा ने दी है.
ब्रिटिश एक्टर के साथ करेंगे रोमांस
Khesari Lal Yadav की आने वाली फिल्म “दुल्हनियां लंदन से लाएंगे” (Dulhaniya Landon Se Layenge) में वे ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे जिसे देखने के लिए भोजपुरी सिनेमा के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है लेकिन आज फ़िल्म के डायरेक्टर रजनीश मिश्रा ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस करके दर्शकों के इंतजार को खत्म कर दिया है.साथ ही फ़िल्म के डायरेक्टर ने दावा भी किया है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.
View this post on Instagram
ट्रेलर में दिखा था दम
जब Khesari Lal Yadav की अपकमिंग फिल्म दुल्हनियां लंदन से लाएंगे (Dulhaniya Landon Se Layenge)का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और ट्रेलर देखकर लगा था कि यह फ़िल्म कई मायनों में खास हो सकती है. वही फ़िल्म के डायरेक्टर भी दावा कर चुके है कि यह फ़िल्म एंटरटेनमेंट का डबल डोज और फ़िल्म की कहानी हमारे घर परिवार के बीच से ही है जिससे हर तरह का दर्शक अपने आप को कनेक्ट कर पायेगा.
Must Read: बिहार में राजपूत बनाम यादव, ये राजनीति नही भोजपुरी इंडस्ट्री की कहानी है
विवादों के बीच ला रहे Khesari लंदन से दुल्हनियां
अपनी अपकमिंग फ़िल्म दुल्हनियां लंदन से लाएंगे को लेकर Khesari Lal Yadav खुद बहुत उत्साहित है और इस फ़िल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी करी है लेकिन इन दिनों Khesari Lal एक अलग तरह के विवाद के बीच फंसे है. क्योकि उनके और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच का आपसी झगड़ा अब बड़े स्तर पर पहुंच गया है जिसके बाद दोनों स्टार के फैन्स लगातार एक दूसरे के ऊपर जुबानी हमला कर रहे है. आज सुबह ही Khesari Lal ने पवन सिंह पर खुद को टारगेट करने के आरोप लागये तो वही पवन सिंह ने भी फेसबुक पर बिहार के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए एक पोस्ट लिखकर Khesari Lal Yadav की शिकायत कर डाली.