नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विपक्षियों पर झाडू फिराते हुए सत्ता पर काबिज होने वाली मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ (Aam Aadmi Party) ने भले ही दिल्ली से निकलकर विधानसभा चुनाव 2022 में पंजाब फतेह कर लिया हो और वहां की सत्ता कांग्रेस से हथिया ली हो, लेकिन हिमाचल प्रदेश की ओर कूच करती ‘आप’ को चुनावों से पहले ही जोरदार झटका लगा है।
ये भी पढ़ें:-योग अभ्यास से महिला करती है चरमसुख की प्राप्ति…
केजरीवाल का साथ छोड़ भाजपा का थामा दामन
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी काफी उत्साहित थी खैर उत्साहित तो होना ही था क्योंकि, पंजाब में इतनी बड़ी जीत जो दर्ज की। लेकिन पहाड़ी राज्य हिमाचल में ‘आप’ (Aam Aadmi Party) की दाल गलती नजर नहीं आ रही। क्योंकि, दो दिन पहले ही हिमाचल की जनता में ‘आप’ की अलख जगाने के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को साथ लेकर भव्य रोड़ शो किया था। लेकिन उसके दो दिन बाद ही ‘आप’ के दिग्गज नेताओं ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया और भाजपा का कमल खिलाने निकल लिए।
Delhi | Aam Aadmi Party Himachal Pradesh President Anoop Kesari, Organization General Secretary Satish Thakur and Una President Iqbal Singh joined BJP.
Union Minister Anurag Thakur inducted the three leaders at BJP National President JP Nadda’s residence. pic.twitter.com/1Zzui41GE8
— ANI (@ANI) April 8, 2022
ये भी पढ़ें:-अम्मी के बाद सौतेली मां का भी देहांत, 65 की उम्र में चौथी शादी कर रहे हैं अब्बा…
इन दिग्गज नेताओं ने कहा- बाय-बाय ‘आप’
एक ओर जहां, अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए रोड शो के बाद पार्टी के नेताओं में आत्मविश्वास का दंभ भर रहे थे, लेकिन ये तो उलटा हो गया और पार्टी (Aam Aadmi Party) को ही झटका लग गया। ऐसा क्या हुआ की आप के नेताओं ने तनिक भी देरी नहीं लगाई और भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में अब तक राजनीतिक गलियारों में बस यही चर्चा है कि, चुनाव से पहले ही ‘झाडू’ का हिमाचल प्रदेश से सफाया हो गया। ‘आप’ (Aam Aadmi Party) के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दिल्ली में शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। अब क्या करे साहब, ये राजनीति चीज ही ऐसी है, चलों ये तो चलता रहता है, एक बार फिर से पार्टी को मजबूत करने के बहाने नेताओं को हिमाचल की वादियों की सैर तो करने को मिल सकेगी।