नई दिल्ली। ‘झाडू’ के दम पर देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी-बड़ी पार्टियों का सफाया करने के बाद अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी पार्टी’ (Aam Aadmi Party) ने पंजाब में भी कांग्रेस को सत्ता विहीन करते हुए कब्जा जमा लिया और कांग्रेस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों पर भी पानी फेर दिया। ऐसे में ‘आम आदमी पार्टी’ (Aam Aadmi Party)’ नेताओं के हौंसले और भी बुलंद हो गए हैं और अब उनका अगला लक्ष्य पहाड़ी राज्य हिमाचल पर जीत दर्ज करना है।
ये भी पढ़ें:-राजस्थान रॉयल्स से जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने इस अंदाज में मनाया जश्न, देखे वीडियो
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)पार्टी का अगला टारगेट हिमाचल प्रदेश की सत्ता
हाल ही देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मोदी लहर के बावजूद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पंजाब में अपना डंका बजाया और कांग्रेस नेताओं के जनता से किए गए बड़े-बड़े दांवों के बाद भी शानदार जीत दर्ज कर देश की सबसे पुरानी पार्टी को चुनावी मुकाबलों में कहीं का नहीं छोड़ा। ऐसे में कभी चुनावों में मुख्य मुकाबले में रहने वाली कांग्रेस अब न जाने कहा गुम होती जा रही हैं और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) लगातार भाजपा से मुकाबले को आगे आती दिख रही है। अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का अगला निशाना हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने का है। जिसके लिए उसने अभी से योजनाएं तैयार करना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:-लॉक अप में विवादित कंगना रनौत के विवादित बोल
रोड शो के जरिए चुनावी बिगुल बजाने जा रहे केजरीवाल
हिमाचल में अपनी योजना के तहत केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ ने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह क्षेत्र ‘मंडी’ को ही चुना है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर आज से चुनावी बिगुल बजाने जा रहे हैं और रोड शो के जरिए पहाड़ों पर भी झाडू की ताकत दिखाने वाले हैं। इसी के साथ ‘आप’ ने राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें:-इन दो जगहों पर खेले जा सकते है IPL के प्लेऑफ के मैच
साल के अंत में चुनाव के लिए तैयार ‘आप’
आपको बता दें कि, हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की झाडू पूरी तरह से तैयार है। पिछले महीने ही पार्टी ने संगठन का विस्तार करने और हिमाचल में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आठ सदस्यीय टीम की नियुक्त की थी। जिसके लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि, क्या आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब की तरह हिमाचल में भी अपनी सत्ता काबिज कर पाती हैं या उसे अभी और मजबूत होने की जरूरत है।