क्रिकेट डेस्क। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से चार विकेट से हारने के बाद, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन में अपने पहले दो अंक पाने के लिए और सभी खिलाडी कड़ी मेहनत कर रहे होंगे। एक ओर फ्रैंचाइज़ी के कट्टर प्रशंसक है और साथ ही कप्तान हिटमैन (Rohit Sharma) के लिए अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए उनके प्रशंसक।
सुपरफैन का नाम दीपक पटेल है और वह रोहित (Rohit Sharma) का समर्थन करने के लिए नागपुर से आए थे। गौरतलब है कि डायनामिक ओपनर का जन्म नागपुर के बंसोड़ इलाके में हुआ था। साथ ही फैन ने अपना चेहरा और पूरे शरीर को नीला रंग दिया है जो कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जर्सी के रंग का होता है। इसके अलावा, दीपक ने यह भी बताया कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कितना प्यार करते हैं।
दीपक पटेल के पास रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए एक विशेष संदेश है
उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कप्तान (Rohit Sharma) को अपना भगवान करार दिया और नागपुर कनेक्शन का भी खुलासा किया जो उन्होंने साझा किया हैं। दिलचस्प बात यह है कि दीपक को अपने शरीर को नीले रंग से रंगते हुए छह साल हो चुके हैं।
दीपक ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बोलते हुए कहा, “रोहित (Rohit Sharma) सर मेरी प्रेरणा मेरे भगवान और मेरे सब कुछ हैं। वह वास्तव में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनके लिए क्या महसूस करता हूं इसको बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सबसे पहले नागपुर कनेक्शन है और उसके बाद वह अगले स्तर पर है।”
नागपूर से मुंबई तक 👉 Humare super-fan Dipak ki baat hi kuch aur hai! 🥳👏#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @ImRo45 MI TV pic.twitter.com/e9oStV4ySX
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2022
उन्होंने कहा, “लगभग छह साल हो गए हैं जब मैं बॉडी पेंट का उपयोग कर रहा हूं। मैंने 2017 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रोहित (Rohit Sharma) सर को फॉलो करना शुरू किया। मैंने पहली बार रोहित (Rohit Sharma) सर को नागपुर में लाइव खेलते देखा था। उसके बाद, मैंने उनका समर्थन करने के लिए बॉडी पेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। और अब, आखिरकार, दो साल के अंतराल के बाद, अब जब महामारी कम हो गई है, एक स्टेडियम में जाना और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का समर्थन करना बहुत बड़ी बात है।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को क्रमशः 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 संस्करणों में रिकॉर्ड पांच खिताब दिलाए। वह और मुंबई इस बार छठे ताज पर नजर गड़ाए हुए हैं।
Must Read: इन Scenes को करते समय खोया आपा, किसी ने काटे होठ तो किसी ने…
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की अगली भिड़ंत 2 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगी।