नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। जिसमे से पंजाब व उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों पर सभी की नज़र है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 401 सीटों के शुरुआती रुझान में 267 सीट पर भाजपा और 123 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे है।
रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं। तो वही डिप्टी सीएम केशव मौर्य सिराथू सीट से पीछे चार रहे है। अभी तक के रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है। वाराणसी की 8 में से 7 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है वही 1 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे है।
यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलती बढ़त के बाद लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल दिखने लगा है। कार्यकर्ता पूरी तरह से गुलाल उड़ा रहे है।
Congress CLEAN SWEEP in all 5 states 😂😂😂#ElectionResults#YogiAdityanath#UPElections#AajTak#ElectionCommissionOfIndia#CountingDay pic.twitter.com/NTCdwCGUxf
— Trending News Zone (@TrendingNewsZo1) March 10, 2022
पंजाब की बात करे तो चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक रूझानों में आम आदमी पार्टी ने बहुत बड़ी बढ़त बनाए हुए है। रूझानों में आम आदमी पार्टी 89 सीट पर तो वही कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब की सीटों में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पटियाला सीट से पीछे चल रहे है। तो वही मुख्यमंत्री चन्नी दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे है। नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार रहे है।
उत्तराखंड में भाजपा 46 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 29 और अन्य चार पर आगे हैं। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अपनी सीट से पीछे चल रहे है। तो वही कांग्रेस के हरीश रावत भी अपनी सीट से पीछे चल रहे है।
Must Read: विधानसभा चुनाव परिणाम भूल, बुआ निकली मिशन 2024 पर…
गोवा की 40 सीटों में 18 पर भाजपा और 11 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। गोवा से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी सीट से पीछे चल रहे है।
मणिपुर की 60 सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। तथा 23 पर अन्य आगे है।