चंडीगढ़ । दिल्ली पर हुकूमत कर रही आम आदमी पार्टी की पंजाब में भी बल्ले-बल्ले हो गई है। दिल्ली से निकलकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब पंजाब में भी काबिज होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जारी मतदान की सोमवार को पूर्णाहुति के बाद एग्जिट पोल ने तो चुनाव परिणाम आने से पहले ही दूसरी पार्टियों की पोलमपोल खोल कर रख दी। पंजाब में एग्जिट पोल ने तो ‘आप’ का ऐसा ‘पोल’ गाढा कि उसे सत्तारूढ़ कांग्रेस के ऊपर लाकर खड़ा कर दिया। ( Opinion Poll )
ये भी पढ़ें: आरसीबी ने की मसाज थेरेपिस्ट की तारीफ, फैंस ने पूछा ‘काइल जैमीसन कहां है’
दिल्ली से निकलकर पाकिस्तान की सरहद तक…
एग्जिट पोल की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में हुकूमत चलाने वाली ‘आप’ अब पाकिस्तान की सरहद पर बसे पंजाब में भी अपनी हुकूमत चलाने को तैयार है। ऐसे में दिल्ली सीएम की जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाएंगी और उनकी फ्री घोषणाओं का पुलंदा भी रफ्तार पकड़ेगा। पंजाब चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। सभी मीडिया एग्जिट पोल के मुताबिक तो पंजाब में आम आदमी पार्टी का ही बोलबाला दिख रहा है। कांग्रेस तो दूसरे पायदान पर सरक गई है। शिअद और बसपा गठबंधन तीसरे नंबर पर रह सकता है।
…तो क्या बांधना पड़ेगा बोरियां बिस्तर! ( Opinion Poll )
अगर चुनावों के बाद जारी किए जाने वाले ये एग्जिट पोल न होते तो जीत का दंभ भरने वाली पार्टियों की कुछ और समय के लिए लाज तो बच पाती, लेकिन इन सर्वे रिर्पोटों ने समय आने से पहले ही पार्टियों की हवा निकालनी शुरू कर दी हैं। एग्जिट पोल की माने तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की झोली में 59 से 75 सीटें आती दिख रही हैं। जबकि, सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी महज 24 से 32 सीटों पर ही बोरियां बिस्तर बांधती नजर आ रही है। यूपी में प्रचंड़ बहुमत का दावा करने वाली भाजपा और पीएलसी गठबंधन पंजाब में सिर्फ 2-6 सीटों में खुश रहने को मजबूर है। हालांकि, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को 13-19 सीटें मिलने के आसार दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-IPL 2022 में अपने नए लुक में नज़र आएंगे धोनी
होली से पहले ही गालों पर छाई गुलाल…
पंजाब में एग्जिट पोल में ‘आप’ को बहुमत मिलने के आसारों के साथ ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान की तो होली से पहले ही गालों पर गुलाल छा गई है। वहीं, अभी तक पंजाब की सत्ता पर आसीन रहने वाले कांग्रेस मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे की गुलाबी रंगत फीकी पड़ती दिख रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस के साथ घटित हुई इस दुखदायी घटना पर सीएम चन्नी और कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ की बोलती फिलहाल बंद हो गई है उनका तो बस यहीं कहना है कि, 10 मार्च का इंतजार करें। आपको याद दिला दें कि, पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। जिसमें 72 फीसदी के करीब वोटिंग का प्रतिशत रहा था। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं जिसमें सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। ऐसे में अब देखना ये भी होगा की क्या केजरीवाल की ‘आप’ इस जादुई आंकड़े को छू पाती है या फिर किसी की मदद पर निर्भर रहती है। ( Opinion Poll )
ये भी पढ़ें:-चुनाव खत्म, पेट्रोल, डीजल के दाम 15 रुपये प्रति लीटर बढ़ सकते हैं: रिपोर्ट