Happy Holi 2022। होली (Holi) का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। मिठाइयां बांटते हैं। एक दूसरे को गले लगाकर गीले शिकवे मिटाते है। लेकिन यह त्योहार उन लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। जिन्हे रंगो से स्किन एलर्जी है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि होली (Holi) के रंगों में कई तरह के केमिकल्स मिले हुए होते है।
यदि आपको भी है रंगो से स्किन प्रॉब्लम तो इस्तेमाल करें ये टिप्स :
1. होली (Holi) के रंगो से होने वाली स्किन एलर्जी से बचने के लिए खेलने से पहले स्किन पर सरसों, नारियल या कोई और तेल, घी लगा लें। ताकि रंगो से त्वचा पर होने प्रभाव से बचा जा सके।
2. होली (Holi) खेलने के बाद स्किन से रंग छुड़ाने के लिए बेसन व दही या बेसन व तेल मिलाकर स्किन पर रगड़े। ऐसा करने से काफी हद तक होली (Holi) का रंग छूट जाएगा। स्किन पर रंग लगने से अगर वो रूखी हो गई है तो दही में शहद और हल्दी मिलाकर मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
Must Read: फिल्म बेधड़क से इन तीन स्टार किड्स को लॉन्च कर रहे है करण जौहर
3. होली (Holi) खेलने के बाद खुजली हो तो 1 मग में पानी लेकर उसमें 1 या 2 चमच्च सिरका डाल लें और स्किन पर लगाए। इसके बाद भी अगर आपके कोई फर्क नहीं होता है तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाए।
4. रंगों से होने वाले प्रभाव से बचने का एक देसी उपाय सरसों का तेल भी है। इसे चेहरे पर लगाकर जमकर होली (Holi) खेलें। रंगों के साइड इफेक्ट्स से बचाव होने के साथ त्वचा पर रंग भी नहीं चढ़ेगा।
5. होली (Holi) खेलने के बाद स्किन बेहद रूखा और खिंचाव महसूस करने लगती है। ऐसे में आप तुरंत मलाई में नींबू का रस मिलाकर स्किन पर लगाएं। आपको स्किन में हो रही जलन से तुरंत आराम मिलेगा।
Must Read: राजस्थान रॉयल्स से युजवेंद्र चहल की जर्सी का नंबर लीक, देखिये वीडियो