क्रिकेट डेस्क। Rajasthan Royals: आईपीएल के आगामी 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से भारत के मुंबई और पुणे शहर में किया जाएगा। जबकि आईपीएल का फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की नई जर्सी का नंबर सामने आया हैं।
बता दें कि IPL 2022 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने स्पिनर युजवेंद्र चहल 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। IPL 2022 के शुरुआत की तैयारियां हो चुकी हैं। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की नई जर्सी के नंबर का खुलासा किया है। इस बार युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की पिंक 3 नंबर की जर्सी में नज़र आएंगे।
Must Read: चावल-मटन करी के शौकीन है विराट कोहली, फिर भी फिटनेस का ये है राज़
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मैनेजर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से बात करते दिखाई दे रहे है। वे युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टीम में शामिल करके बहुत उत्साहित हैं।
FIRST REACTION: When we bought Jersey #3, Yuzvendra Chahal. 😌💗#RoyalsFamily | @yuzi_chahal pic.twitter.com/xT0dflo34b
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 3, 2022
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया हैं। वीडियो में टीम के मैनेजर रोमी भिंदर चहल से फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वे स्पिनर चहल का टीम में स्वागत करते हुए कहते है कि वे उन्हें गुलाबी जर्सी में देखने को उत्साहित हैं। और उन्होंने चहल को उनकी जर्सी का नंबर 3 बताया हैं।
चहल ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) सहित दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी फ्रेंचाइजियों को IPL ऑक्शन में उनके लिए बोली लगाने के लिए आकर्षित किया था, लेकिन जीत अंत में राजस्थान रॉयल्स की हुई।
Must Read: भारत के लिए 100वां टेस्ट खेलने से पहले रोहित ने विराट की विशेष प्रशंसा की